फर्जी डॉक्टर बन 66 साल के शख्स ने 27 मह‍िलाओं से की शादी, बैंकों को भी लगाया करोड़ों का चूना

Edited By Seema Sharma,Updated: 21 Feb, 2022 01:03 PM

66 year old man became a fake doctor married 27 women

भुवनेश्‍वर पुल‍िस ने एक 66 साल के ऐसे शख्‍स को पकड़ा है, जिसने दो, तीन या दस नहीं बल्कि 27 मह‍िलाओं से शादी रचाई और उन्‍हें लूटा। 66 साल का यह शख्स खुद को डॉक्टर बताता था और इसके झांसे में कई पढ़ी लिखी और समझदार महिलाएं फंस गईं जिनको इस आदमी ने...

नेशनल डेस्क: भुवनेश्‍वर पुल‍िस ने एक 66 साल के ऐसे शख्‍स को पकड़ा है, जिसने दो, तीन या दस नहीं बल्कि 27 मह‍िलाओं से शादी रचाई और उन्‍हें लूटा। 66 साल का यह शख्स खुद को डॉक्टर बताता था और इसके झांसे में कई पढ़ी लिखी और समझदार महिलाएं फंस गईं जिनको इस आदमी ने लाखों का चूना लगाया। इस ठग ने जीवन साथी डॉट कॉम (Jeevansathi.com), शादी डॉट कॉम (Shadi.com) और भारतमैट्रिमोनी डॉट कॉम (BharatMatrimony.com) जैसी वैवाहिक साइटों के जरिए महिलाओं को निशाना बनाया और उनके पैसे पर ऐश करता रहा। पुलिस के हाथ यह शख्स 13 फवरी को लगा। पुलिस करीब  आठ महीने से इसे ढूंढ रही थी और इसके ऑनलाइन लेनदेन पर नजर बनाए हुए थी।

 

कौन है यह शख्स
बिभु प्रकाश स्वैन नाम का यह शख्स 5 फीट 2 इंच लंबा है, जिसकी कटी-फटी और झाड़ीदार मूंछें हैं। पुल‍िस ने उससे पूछताछ की तो पता चला कि वह ओडिशा के सबसे बड़े धोखेबाजों में से एक है। उसने 10 राज्यों में कम से कम 27 महिलाओं से शादी की थी। केरल में 13 बैंकों को 128 जाली क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ​1 करोड़ का धोखा दिया था, इसके अलावा 2006 में हैदराबाद में लोगों से 2 करोड़ की धोखाधड़ी की और बच्चों के लिए MBBS पाठ्यक्रमों में सीटें द‍िलवाने का वादा भी किया था।

 

ऐसी महिलाओं को बनाता था शिकार
मई 2021 में भारतीय दंड संहिता की धारा 498 (ए), 419, 468, 471 और 494 के तहत उसकी एक पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई पुलिस शिकायत के आधार पर ब‍िभू प्रकाश को अरेस्‍ट किया गया और तुरंत भुवनेश्वर में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सहायक पुलिस आयुक्त संजीव सत्पथी ने बताया, ‘हमने जो उसके बारे में कल्पना की थी, वह उसके मुताब‍िक ब‍िल्‍कुल भी नहीं लग रहा था। पुलिस आयुक्त कहा कि  ब‍िभू प्रकाश सुरक्षा और प्यार की तलाश कर रही महिलाओं को अपना शिकार बनाता था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!