नेपाल में तस्करों से करोड़ों का सोना-चांदी बरामद, 9 भारतीय गिरफ्तार

Edited By Updated: 17 Apr, 2025 03:34 PM

9 indians arrested in nepal for possessing illegal gold

नेपाल पुलिस ने बुधवार को काठमांडू महानगर के विभिन्न हिस्सों से अवैध सोने और चांदी के व्यापार में संलिप्त नौ भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार...

Kathmandu: नेपाल पुलिस ने बुधवार को काठमांडू महानगर के विभिन्न हिस्सों से अवैध सोने और चांदी के व्यापार में संलिप्त नौ भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया। नेपाल पुलिस के एक बुलेटिन के अनुसार, पुलिस ने एक गोपनीय सूचना के आधार पर काठमांडू में विभिन्न स्वर्ण शोधन केंद्रों पर छापेमारी की और आरोपियों के पास से 1.76 किलोग्राम सोना और 18.45 किलोग्राम चांदी बरामद की। पुलिस ने उनके पास से 1.7 करोड़ नेपाली रुपये और 11,700 भारतीय रुपये भी बरामद किए।


 ये भी पढ़ेंः- गाजा को लेकर मचा बवाल: मालदीव का इजरायल पर ताला, बांग्लादेश-पाकिस्तान में उग्र प्रदर्शन व तोड़फोड़ 
 

काठमांडू जिला पुलिस सर्किल की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया क्योंकि उनके पास कीमती सामान के बिल या कोई अन्य सहायक दस्तावेज नहीं थे। इसके अनुसार गिरफ्तार लोगों में 30 वर्षीय नवनाथ बाकू कासी भी शामिल हैं। ये सभी मुंबई, महाराष्ट्र के निवासी हैं और वर्तमान में काठमांडू में रह रहे हैं। बुलेटिन के अनुसार सभी आरोपियों की उम्र 18 से 38 साल के बीच है। गिरफ्तार किए जाने के बाद पुलिस ने उन्हें जांच के लिए ललितपुर जिले के आंतरिक राजस्व विभाग कार्यालय को सौंप दिया।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!