पूर्वी दिल्ली में लकड़ी के सामान के गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Edited By Updated: 13 Sep, 2026 07:24 PM

fire breaks out at a wooden goods warehouse in east delhi

पूर्वी दिल्ली के दल्लूपुरा इलाके में रविवार को लकड़ी के सामान रखने वाले एक गोदाम में आग लग गई। दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि डीएफएस को आग लगने की सूचना दोपहर बाद तीन बजकर 29 मिनट पर मिली, जिसके बाद...

नेशनल डेस्क : पूर्वी दिल्ली के दल्लूपुरा इलाके में रविवार को लकड़ी के सामान रखने वाले एक गोदाम में आग लग गई। दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि डीएफएस को आग लगने की सूचना दोपहर बाद तीन बजकर 29 मिनट पर मिली, जिसके बाद 16 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि अभी तक आग की चपेट में आकर किसी के झुलसने की सूचना नहीं है।

अधिकारी ने कहा कि आग बुझाने का काम जारी है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों के बारे में अभी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। अधिकारी ने कहा, "डीएफएस आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहा है।"

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!