अखंड भारत दिवस एवं ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ को समर्पित समारोह

Edited By Updated: 14 Aug, 2026 08:02 PM

a ceremony dedicated to akhand bharat diwas and the 150th anniversary of vande

विद्या भारती पंजाब द्वारा अखंड भारत दिवस के अवसर पर ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ को समर्पित मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह-2026 का भव्य आयोजन 14 अगस्त 2026 को प्रांत कार्यालय विद्या धाम, पंजाब में किया गया। समारोह में पंजाब के विभिन्न विद्या...

नेशनल डेस्क : विद्या भारती पंजाब द्वारा अखंड भारत दिवस के अवसर पर ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ को समर्पित मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह-2026 का भव्य आयोजन 14 अगस्त 2026 को प्रांत कार्यालय विद्या धाम, पंजाब में किया गया। समारोह में पंजाब के विभिन्न विद्या मंदिरों से लगभग 300 मेधावी छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ अधिकारियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वंदन के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्या भारती पंजाब के प्रांतीय महामंत्री श्री संदीप धूड़िया जी ने कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत की।

समारोह में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की कक्षा 8वीं, 10वीं एवं 12वीं तथा सीबीएसई कक्षा 8वीं, 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में मेरिट प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ बाल संस्कार केंद्र के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। विज्ञान, गणित, कंप्यूटर, संस्कृत सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती ज्योति जी ने किया, जबकि अतिथियों का स्वागत एवं परिचय डॉ. गगनदीप पराशर जी द्वारा करवाया गया। विद्या भारती पंजाब के प्रांत अध्यक्ष मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) सुरेश खजूरिया जी ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डॉ. सतीश शर्मा जी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन के माध्यम से विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं उत्कृष्टता के पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

विद्यार्थियों के साथ संवाद एवं प्रेरक सत्र

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में विद्यार्थियों को तीन समूहों में विभाजित कर विभिन्न प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित किए गए। एनआईटी जालंधर के निदेशक श्री कनौजिया जी ने विद्यार्थियों के समक्ष अपने विषय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रस्तुत किया। इसके साथ ही मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) सुरेश खजूरिया जी तथा संगठन मंत्री श्री राजेंद्र कुमार जी ने भी विद्यार्थियों से संवाद किया और उनकी जिज्ञासाओं एवं प्रश्नों का समाधान किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा संस्कृत कार्यक्रम, गिद्दा एवं भांगड़ा की मनमोहक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिन्होंने समारोह में भारतीय संस्कृति एवं पंजाब की लोक परंपराओं के रंग भर दिए।

समारोह के मुख्य अतिथि विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के सह संगठन मंत्री श्री यतेंद्र कुमार जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सब सम्मानित हुए हैं,यह बड़े हर्ष का विषय हैंl तप और साधना के साथ साथ जीवन में संकल्प करने का दिन है l जैसे बीज को बोने के बाद उसे खाद पानी देना पड़ता है l वैसे ही प्रतिभा को संभालने की परम आवश्यकता है l प्रतिभा को विकास में आशा और निराशा के बीच में से निकलना ही पड़ता हैं l निराशा आने पर भी स्वयं को संभालना और उनकी उपलब्धियों की सराहना की तथा उन्हें राष्ट्र, समाज और संस्कृति के प्रति अपने दायित्वों को समझते हुए निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी प्रतिभा का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के अंत में विद्या भारती पंजाब के विशिष्ट उपाध्यक्ष डॉ. नवदीप शेखर जी ने सभी अतिथियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों, प्रधानाचार्यों एवं आयोजन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।

समारोह में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के सह संगठन मंत्री श्री यतेंद्र कुमार जी, विद्या भारती पंजाब के अध्यक्ष मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) सुरेश खजूरिया जी, संगठन मंत्री श्री राजेंद्र कुमार जी, विशिष्ट उपाध्यक्ष डॉ. नवदीप शेखर जी, उपाध्यक्ष डॉ. रेखा कालिया भारद्वाज जी, महामंत्री श्री संदीप धूड़िया जी, मंत्री श्रीमती मंजू अरोड़ा जी, सभी प्रांतीय अधिकारी, मेधावी छात्र सम्मान समारोह के संयोजक डॉ. गगनदीप पराशर जी, सह-संयोजक श्रीमती रीना ठाकुर जी, आयोजन की पूर्ण टोली तथा विभिन्न विद्या मंदिरों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

यह समारोह विद्यार्थियों की उपलब्धियों का सम्मान करने के साथ-साथ उनमें राष्ट्रभक्ति, संस्कार, प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं उत्कृष्टता की भावना को सुदृढ़ करने का प्रेरणादायी अवसर बना। विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!