मोदी एवं शाह 'भारत का अतीत' हैं, युवाओं से व्यवहार में सावधानी बरतें: राहुल

Edited By Updated: 31 Jul, 2026 10:32 AM

modi and shah should exercise caution in their dealings with the youth rahul

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह पर युवाओं की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि वे दोनों 'भारत का अतीत' हैं तथा उन्हें 'भारत के भविष्य' के साथ अपने व्यवहार को लेकर सावधान रहना...

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह पर युवाओं की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि वे दोनों 'भारत का अतीत' हैं तथा उन्हें 'भारत के भविष्य' के साथ अपने व्यवहार को लेकर सावधान रहना चाहिए। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष 20 जुलाई को दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुई कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह पर लगातार निशाना साध रहे हैं।

<

>

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर शुक्रवार को एक पोस्ट साझा करते हुए कहा, ''मोदी जी और अमित शाह जी, आप 'जनरेशन जेड' को धमकाकर चुप नहीं करा सकते।'' उन्होंने कहा, ''पहले आपने उनकी हड्डियां तुड़वाईं। अब आप उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर रहे हैं और उनके सोशल मीडिया खाते हटवा रहे हैं।'' कांग्रेस नेता ने कहा, ''आप दोनों भारत का अतीत हैं। भारत के भविष्य के साथ आप कैसा व्यवहार करते हैं, इस बारे में सावधान रहिए।''

राहुल गांधी ने बुधवार को कहा था कि दिल्ली में विद्यार्थियों के साथ हुई ''बर्बरता'' के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार हैं और उन्हें पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए। उन्होंने यह मांग भी की थी कि मामले की जांच उच्चतम न्यायालय की निगरानी में एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति से कराई जाए। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!