Edited By Rohini Oberoi,Updated: 06 May, 2026 02:03 PM

दक्षिण भारतीय फिल्मों के थलापति विजय आज न सिर्फ फिल्मी पर्दे के राजा हैं बल्कि तमिलनाडु की राजनीति के नए किंगमेकर बनकर उभरे हैं। उनकी पार्टी तमिलनाडु वेट्टी कजगम (TVK) ने चुनावों में 108 सीटों पर बढ़त बनाकर सबको चौंका दिया है। इस राजनीतिक सफलता के...
Thalapathy Vijay Political Victory TVK : दक्षिण भारतीय फिल्मों के थलापति विजय आज न सिर्फ फिल्मी पर्दे के राजा हैं बल्कि तमिलनाडु की राजनीति के नए किंगमेकर बनकर उभरे हैं। उनकी पार्टी तमिलनाडु वेट्टी कजगम (TVK) ने चुनावों में 108 सीटों पर बढ़त बनाकर सबको चौंका दिया है। इस राजनीतिक सफलता के बीच सोशल मीडिया पर उनकी फिल्मों का एक बेहद अनोखा किस्सा वायरल हो रहा है जिसमें एक मशहूर अभिनेत्री ने उनके साथ प्रेमिका से लेकर मां तक का सफर तय किया है।
वो हसीना जिसने विजय संग निभाए तीन रिश्ते
विजय के साथ पर्दे पर अलग-अलग दौर में अलग-अलग भूमिकाएं निभाने वाली यह मशहूर अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि स्नेहा हैं। स्नेहा और विजय का ऑन-स्क्रीन कनेक्शन दो दशकों से भी ज्यादा पुराना है:

पहली मुलाकात (प्रेमिका): साल 2003 में फिल्म 'वासीगारा' (Vaseegara) में विजय और स्नेहा की जोड़ी पहली बार नजर आई। इस फिल्म में दोनों ने प्रेमियों की भूमिका निभाई और अंत में उनकी शादी हुई। फैंस ने इस रोमांटिक केमिस्ट्री को खूब सराहा।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: मातम में बदलीं खुशियां, शादी समारोह से लौट रही पिकअप वैन घाटी में पलटी, 3 की गई जान
21 साल बाद (पत्नी और मां): साल 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' (GOAT) में यह जोड़ी फिर साथ दिखी। इस फिल्म में विजय का डबल रोल था। स्नेहा ने फिल्म में विजय (पिता वाले किरदार) की पत्नी और दूसरे किरदार (बेटे) की मां की भूमिका निभाई। इस तरह स्नेहा उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में शामिल हो गईं जिन्होंने एक ही सुपरस्टार के साथ लवर, बीवी और मां—तीनों अहम किरदार निभाए हैं।

नित्या मेनन का भी रहा है खास रोल
सिर्फ स्नेहा ही नहीं अभिनेत्री नित्या मेनन ने भी विजय के साथ फिल्म 'मेर्सल' (2017) में एक दिलचस्प भूमिका निभाई थी। जहां विजय ट्रिपल रोल में थे वहीं नित्या उनके एक किरदार की पत्नी बनी थीं। हालांकि तीन अलग-अलग रिश्तों का ट्रिपल धमाका सिर्फ स्नेहा के नाम ही दर्ज है।

पर्दे का हीरो अब राजनीति का थलापति
विजय के फिल्मी करियर में 60 से ज्यादा फिल्में शामिल हैं लेकिन उनकी असली ताकत अब सड़क और संसद में दिख रही है। साल 2024 में अपनी पार्टी बनाने के मात्र एक साल के भीतर विजय ने तमिलनाडु की राजनीति की दो बड़ी ताकतों (DMK और AIADMK) के पसीने छुड़ा दिए हैं। बता दें कि 108 सीटों पर जीत के साथ अब विजय को तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर देखा जा रहा है। उनके प्रशंसक इसे किसी फिल्मी क्लाइमेक्स से कम नहीं मान रहे हैं।