7 साल तक प्रेमिका के शव के साथ बिस्तर पर सोता रहा शख्स, कंकाल को सजाता संवारता भी रहा, फोन भी किया गिफ्ट

Edited By Updated: 06 Aug, 2025 05:09 PM

a man slept in bed with his girlfriend s dead body for 7 years

प्यार में लोग क्या-कुछ नहीं करते, लेकिन क्या कोई प्यार में इतना भी पागल हो सकता है कि 7 साल तक अपनी मृत प्रेमिका के शरीर के साथ सोता रहे? यह कहानी है फ्लोरिडा के रहने वाले कार्ल टैंजलर की, जिसका अपनी प्रेमिका ऐलेना डे होयोस के लिए पागलपन एक भयानक और...

नेशनल डेस्क: प्यार में लोग क्या-कुछ नहीं करते, लेकिन क्या कोई प्यार में इतना भी पागल हो सकता है कि 7 साल तक अपनी मृत प्रेमिका के शरीर के साथ सोता रहे? यह कहानी है फ्लोरिडा के रहने वाले कार्ल टैंजलर की, जिसका अपनी प्रेमिका ऐलेना डे होयोस के लिए पागलपन एक भयानक और हैरान कर देने वाली हकीकत बन गया।

PunjabKesari

एक तरफा प्यार की शुरुआत

साल 1931 में 22 साल की ऐलेना टीबी की बीमारी से जूझ रही थीं। हॉस्पिटल में रेडियोलॉजी टेक्नीशियन कार्ल टैंजलर को ऐलेना से एक तरफा प्यार हो गया। ऐलेना की बीमारी के दौरान कार्ल ने उनका इलाज करने की भी कोशिश की, लेकिन ऐलेना ने उनके प्यार को ठुकरा दिया। 25 अक्टूबर 1931 को ऐलेना की मौत हो गई।
PunjabKesari

कब्र से निकाली लाश

ऐलेना की मौत के बाद कार्ल ने उनके अंतिम संस्कार का सारा खर्च उठाया और एक भव्य समाधि बनवाई, जिसकी चाबी सिर्फ उन्हीं के पास थी। दो सालों तक कार्ल हर रात ऐलेना की कब्र पर जाते, उन्हें तोहफे देते और यहां तक कि उनसे बात करने के लिए कब्र में एक फोन भी लगा दिया। लेकिन उनका पागलपन यहीं नहीं रुका। 1933 में कार्ल ने ऐलेना के शरीर को कब्र से बाहर निकाला और अपने घर ले आए। उन्होंने शरीर को संरक्षित करने के लिए मोम, तार और कांच का इस्तेमाल किया। उन्होंने ऐलेना के चेहरे को प्लास्टर से बनाया और उन्हें विग और कपड़े पहनाए। अगले 7 सालों तक वह ऐलेना के मृत शरीर के साथ ही अपने बिस्तर पर सोते रहे।

ऐसे हुआ चौंकाने वाला खुलासा

साल 1940 में जब ऐलेना की बहन को शक हुआ तो वह कार्ल के घर पहुंची। वहां उसने जो देखा उससे उसकी आँखें फटी की फटी रह गईं। उसने देखा कि कार्ल ने शव को बिस्तर पर सजाकर रखा हुआ है। कार्ल को कब्र चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया लेकिन उस समय सीमा खत्म हो जाने के कारण उन्हें कोई सजा नहीं मिली।

हैरान करने वाली बात यह थी कि इस घटना के बाद लोगों ने कार्ल के प्रति सहानुभूति दिखाई और उन्हें एक सच्चा प्रेमी माना। बाद में ऐलेना के शरीर को एक गुप्त जगह पर फिर से दफना दिया गया ताकि कोई दोबारा उसे बाहर न निकाल सके। 1952 में कार्ल की मौत हो गई। बताया जाता है कि उनकी मौत के समय भी उनके पास ऐलेना जैसी दिखने वाली एक गुड़िया थी, जिसके साथ वह रहते थे।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!