ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी केस में नया मोड़, कमरे से मिले प्रेम पत्र का ये क्या इशारा?

Edited By Updated: 03 Aug, 2026 08:23 PM

a new twist in the case of trainee ips officer uday krishna reddy

हैदराबाद पुलिस ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी के मामले की गहन जांच कर रही है। जांच के दौरान अशोक नगर स्थित उनके कमरे से हाथ से लिखे दो प्रेम पत्र मिले हैं।

हैदराबाद: हैदराबाद पुलिस ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी के मामले की गहन जांच कर रही है। जांच के दौरान अशोक नगर स्थित उनके कमरे से हाथ से लिखे दो प्रेम पत्र मिले हैं। इन पत्रों से पुलिस को आंध्र प्रदेश की एक महिला का पता चला, जिनसे ट्रेनी अधिकारी के संपर्क में होने की बात कही जा रही है। पत्र मिलने के बाद जांच ने नया मोड़ ले लिया है। अधिकारियों ने उस महिला का बयान दर्ज किया है। महिला से आरोपी की मुलाकात इंस्टाग्राम पर होने की बात कही जा रही है और शादी का प्रस्ताव दिया था। पुलिस ने डिजिटल सबूतों, पैसों के लेन-देन और मामले के अन्य पहलुओं की जांच के लिए आरोपी की सात दिन की कस्टडी मांगी है।

गिरफ्तारी की वजह

बता दें कि आरोपी ट्रेनी आईपीएस को एक महिला ट्रेनी IPS अधिकारी की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया था। ट्रेनी आईपीएस अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। वे वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं। जांच अधिकारी ने उनका मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। तलाशी के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ हाथ से लिखे प्रेम पत्र भी बरामद हुए।

महिला से जुड़े दावे

जांच के अनुसार, उस महिला की शादी 2014 में हुई थी। बताया जाता है कि वे 2023 से अपने पति से अलग बेटे के साथ रह रही थीं। बाद में वे हैदराबाद आईं और एक प्राइवेट कंपनी में काम किया। उदय कृष्ण रेड्डी की सलाह पर उन्होंने नौकरी छोड़ दी और अशोक नगर में एक IAS कोचिंग इंस्टीट्यूट में शामिल हो गईं। पुलिस उन दावों की भी जांच कर रही है कि आरोपी ने कथित तौर पर लिव-इन रिलेशनशिप का प्रस्ताव दिया था, जिसे महिला ने ठुकरा दिया क्योंकि उनका कानूनी तलाक अभी पूरा नहीं हुआ था। पुलिस ने जांच के दौरान करीब 20 गवाहों से पूछताछ की है। सबूत जुटाए गए हैं जो इस आरोप की पुष्टि करते हैं कि आरोपी जबरन शिकायतकर्ता के कमरे में घुसा और उनका मोबाइल फोन छीन लिया।

आरोप को बेबुनियाद बताया

केस दर्ज होने के बाद ट्रेनी आईपीएस उदय कृष्णा रेड्डी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर अपने ऊपर लगे आरोपों और अफवाहों को बेबुनियाद बताया था। उन्होंने दावा किया कि शिकायत में लगाए गए आरोप सही नहीं हैं। पुलिस के अनुसार उदय कृष्णा रेड्डी इससे पहले आंध्र प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है. 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!