सिया-चेतन का नया चौंकाने वाला खुलासा: शादी टालने के लिए रची थी कोई और साजिश, जानें क्या?

Edited By Updated: 23 Jul, 2026 01:46 PM

new revelations by siya and chetan to the police in the ketan agarwal case

पुणे के हाई-प्रोफाइल केतन अग्रवाल मर्डर केस की जांच में पुलिस के हाथ एक और बेहद चौंकाने वाली जानकारी लगी है। इस मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी से पुलिस कस्टडी में हो रही पूछताछ में आए दिन नए और अजीबोगरीब खुलासे हो रहे हैं।

Ketan Agarwal Murder Case : पुणे के हाई-प्रोफाइल केतन अग्रवाल मर्डर केस की जांच में पुलिस के हाथ एक और बेहद चौंकाने वाली जानकारी लगी है। इस मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी से पुलिस कस्टडी में हो रही पूछताछ में आए दिन नए और अजीबोगरीब खुलासे हो रहे हैं।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि केतन की हत्या करने से पहले उन्होंने एक दूसरी खौफनाक साजिश रची थी जिसे बाद में बदल दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार सिया गोयल और चेतन चौधरी ने पूछताछ में बताया कि उनकी शुरुआती योजना केतन अग्रवाल को जान से मारने की नहीं थी।

दोनों ने पहले योजना बनाई थी कि केतन को केवल गंभीर रूप से घायल कर दिया जाए। उनका मानना था कि केतन के घायल और अस्पताल में भर्ती होने से शादी की तारीख आगे टल जाएगी जिससे सिया को शादी तोड़ने का कोई नया बहाना या तरीका निकालने का समय मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में मानसून का तांडव: बांसवाड़ा-भीलवाड़ा हुए पानी-पानी, अगले 5 दिन भारी बारिश की चेतावनी

जानें क्यों बदला मर्डर का प्लान?

आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि घायल करने वाली योजना पर विचार करने के बाद उन्होंने इसे रद्द कर दिया। आरोपियों को लगा कि केवल घायल करने की योजना में काफी जोखिम है। अगर केतन बच जाता या होश में आकर किसी पर शक जता देता तो वे दोनों सीधे फंस सकते थे।

यह भी पढ़ें: FBI का बड़ा एक्शन: 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के तहत कैलिफोर्निया से भारतीय नागरिक हरमनवीर सिंह गिरफ्तार

पकड़े जाने के इसी डर से दोनों ने अपनी योजना बदली और केतन को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या करने का खौफनाक फैसला ले लिया। पुलिस फिलहाल आरोपियों के बयानों की कड़ियों को जोड़ रही है और हत्या में इस्तेमाल किए गए सबूतों व डिजिटल सबूतों को जुटाने में लगी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!