Edited By Parveen Kumar,Updated: 26 May, 2026 12:41 AM

देशभर में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और अब लोग साल के सबसे तपते दौर ‘नौतपा’ का सामना करने के लिए तैयार हो जाएं। 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक चलने वाला नौतपा भीषण गर्मी और तेज़ लू के लिए जाना जाता है।
नेशनल डेस्क : देशभर में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और अब लोग साल के सबसे तपते दौर ‘नौतपा’ का सामना करने के लिए तैयार हो जाएं। 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक चलने वाला नौतपा भीषण गर्मी और तेज़ लू के लिए जाना जाता है।
मान्यता है कि इस दौरान सूर्य की किरणें पृथ्वी पर सबसे अधिक प्रभाव डालती हैं, जिससे तापमान में तेज़ बढ़ोतरी होती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, नौतपा के दिनों में कई राज्यों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर जा सकता है और लू चलने की संभावना भी बढ़ जाती है।
इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और धूप में निकलते समय सिर व शरीर को ढककर रखें।
बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को खास सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि अत्यधिक गर्मी स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकती है। विशेषज्ञों ने लोगों से सुरक्षित रहने और हीटवेव से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है।