Edited By Niyati Bhandari,Updated: 28 May, 2026 07:25 AM

Aaj Ka Good Luck (28th may 2026): वैदिक ज्योतिष के अनुसार 28 मई 2026 का दिन कई राशियों के लिए धन, करियर और रिश्तों में सकारात्मक संकेत लेकर आ रहा है। यदि सही उपाय किए जाएं तो रुके हुए कार्यों में सफलता और अचानक लाभ मिलने के योग बन सकते हैं। आइए...
Aaj Ka Good Luck (28th may 2026): वैदिक ज्योतिष के अनुसार 28 मई 2026 का दिन कई राशियों के लिए धन, करियर और रिश्तों में सकारात्मक संकेत लेकर आ रहा है। यदि सही उपाय किए जाएं तो रुके हुए कार्यों में सफलता और अचानक लाभ मिलने के योग बन सकते हैं। आइए जानते हैं 12 राशियों का आज का गुडलक-
मेष (Aries): आज का दिन आपके करियर और धन लाभ के लिए शुभ संकेत लेकर आएगा।
गुडलक उपाय- विष्णु चालीसा का पाठ करें।
वृषभ (Taurus): वाणी में मिठास और बातों की स्पष्टता हर किसी को आपका दीवाना बनाएगी।
गुडलक उपाय- गजेंद्र मोक्ष का पाठ करें।
मिथुन (Gemini): प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे फल मिलने की उम्मीद है। धार्मिक यात्रा पर जाएंगे।
गुडलक उपाय- अनाथालय में गरीब बच्चों को फल दें।
कर्क (Cancer): कोई रुका हुआ कार्य अचानक पूरा हो सकता है। विवाह और प्रेम जीवन में शुभ समाचार आएंगे।
गुडलक उपाय- धन रखने के स्थान पर लाल कपड़ा बिछाएं।
सिंह (Leo): एकाग्रता में वृद्धि से अच्छे नतीजे मिलेंगे। निवेश से लाभ मिलेगा। लवमेट से गलतफहमियां दूर होंगी।
गुडलक उपाय- भगवान नारायण को वैजयंती का फूल चढ़ाएं।
कन्या (Virgo): शिक्षा और विदेश यात्रा के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। आर्थिक लाभ और कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी।
गुडलक उपाय- राधा रानी को तुलसी की माला पहनाएं।
तुला (Libra): किसी नए काम के प्रति रुझान बढ़ेगा। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। साथी के साथ चल रहे मतभेद समाप्त होंगे।
गुडलक उपाय- वस्त्रों का दान करें।
वृश्चिक (Scorpio): नए अवसर मिलेंगे। आपके करियर और धन लाभ के लिए अत्यंत शुभ समय रहेगा।
गुडलक उपाय- केले के पेड़ की जड़ में हल्दी मिश्रित पानी चढ़ाएं।
धनु (Sagittarius): हर ओर से खुशियां मिलेंगी। शादी की बात चलेगी। दांपत्य में प्रेम बढ़ेगा। हेल्थ में सुधार के योग हैं।
गुडलक उपाय- श्री हरि को 11 हल्दी की गांठ चढ़ाएं।
मकर (Capricorn): नौकरी में उन्नति होगी। कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है। धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे।
गुडलक उपाय- भगवान विष्णु को आंवला अर्पित करें।
कुंभ (Aquarius): हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। छात्र सफल रहेंगे। पुराने केस से राहत मिलेगी।
गुडलक उपाय- ॐ अच्युताय नमः मंत्र का जाप करें।
मीन (Pisces): आध्यात्मिक उन्नति होगी। शिक्षा और प्रेम जीवन में प्रगति होगी। पारिवारिक मामलों में थोड़ा संभलकर चलें।
गुडलक उपाय- दक्षिणावर्ती शंख के दर्शन करें।