Edited By Rohini Oberoi,Updated: 28 May, 2026 09:36 AM

अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले एक भारतीय नागरिक को बेसबॉल बैट से एक व्यक्ति पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि धवल अमृतभाई पटेल को सबसे पहले 16 मई को मैसाच्युसेट्स के वूस्टर पुलिस विभाग ने गिरफ्तार किया...
Indian Citizen Arrested US : अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले एक भारतीय नागरिक को बेसबॉल बैट से एक व्यक्ति पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि धवल अमृतभाई पटेल को सबसे पहले 16 मई को मैसाच्युसेट्स के वूस्टर पुलिस विभाग ने गिरफ्तार किया था और उस पर खतरनाक हथियार से हमला और मारपीट करने का आरोप लगाया गया था।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार जिस शराब की दुकान पर आरोपी काम करता था वहां उसकी एक ग्राहक से बहस हो गई जो कथित तौर पर इस हद तक बढ़ गई कि उसने बेसबॉल बैट उठाकर उस व्यक्ति पर हमला कर दिया। हालांकि अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि 'मैसाच्युसेट्स के शरण देने वाले नेताओं' ने अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन एजेंसी (आईसीई) के अधिकारियों के साथ सहयोग नहीं किया और आईसीई को सूचना दिए बिना पटेल को जेल से रिहा कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: 28th May Petrol-Diesel Price: जानें क्या आज भी बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम? दिल्ली में 102 के पार...
आईसीई ने 18 मई को पटेल को फिर गिरफ्तार कर लिया। बयान में कहा गया कि पटेल ने अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश किया था। कार्यवाहक सहायक सचिव लॉरेन बिस ने कहा, भारत से आए इस व्यक्ति ने सोचा कि वह बेसबॉल बैट से लोगों को पीट सकता है। खतरनाक हथियार से हमला और मारपीट के आरोप में गिरफ्तारी के बाद भी शरण देने वाले नेताओं ने उसे जेल से रिहा करा दिया।
उन्होंने कहा, शरण देने वाले नेताओं को अपराधियों को हमारे समुदायों में छोड़ने के बजाय डीएचएस के साथ सहयोग करना चाहिए ताकि अपराधियों को देश से बाहर किया जा सके। आईसीई अधिकारियों के साथ सहयोग से इनकार करके ये नेता अपने नागरिकों की सुरक्षा को खतरे में डाल रहे हैं।