Daily horoscope : आज के राशिफल में जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल
Edited By Niyati Bhandari,Updated: 28 May, 2026 07:36 AM

मेष : व्यापारिक तथा कामकाजी कामों की दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, हर मामले के प्रति
मेष : व्यापारिक तथा कामकाजी कामों की दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, हर मामले के प्रति दोनों पति-पत्नी की एक जैसी सोच-अपरोच रहेगी।
वृष: विरोधियों की शरारतों, हरकतों पर नजर रखनी सही रहेगी, क्योंकि वे आपको नुकसान पहुंचाने का कोई मौका हाथ से न जाने देंगे।
मिथुन: संतान के सॉफ्ट सपोर्टिव रुख पर भरोसा किया जा सकता है, इरादों में मजबूती, अर्थ दशा भी संतोषजनक रहेगी।
कर्क: किसी अदालती काम को हाथ में लेने पर कामयाबी मिलेगी, तेज प्रभाव बना रहेगा, मगर सेहत के मामले में अटैंटिव रहना जरूरी होगा।
सिंह : कामकाजी साथी सहयोग करेंगे, मित्रों का रुख भी पाॅजिटिव तथा आपकी मदद करने वाला होगा, मगर स्वभाव में क्रोध बना रहेगा।
कन्या : टीचिंग, कोचिंग, पुस्तक प्रकाशन, फोटो वीडियोग्राफी, टूरिज्म, कंसल्टैंसी का काम करने वालों को अपने कामों में लाभ मिलेगा।
तुला: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, यत्नों-प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी, शुभ कामों में ध्यान, मान-सम्मान की प्राप्ति।
वृश्चिक: चूंकि सितारा उलझनों-झमेलों वाला है, इसलिए कोई नया प्रोग्राम या यत्न शुरू न करना चाहिए, सफर भी परेशानी वाला।
धनु : सितारा धन लाभ वाला, कारोबारी टूरिंग फ्रूटफुल, किसी रुके पड़े कारोबारी काम को हाथ में लेने के लिए समय अच्छा।
मकर: राज दरबार में जाने पर आपके पक्ष की बेहतर सुनवाई होगी, आपका प्रभाव दबदबा बना रहेगा।
कुंभ: धार्मिक एवं सामाजिक कामों में रुचि, यत्न करने पर कोई स्कीम-प्रोग्राम मैच्योर होगा, इज्जत-मान की प्राप्ति।
मीन : सितारा सेहत के लिए कमजोर, परहेज के साथ खान-पान करना सही रहेगा, सफर भी टाल दें।