गर्मी से बेहाल यूपी: स्कूल बंद, बिजली संकट गहराया, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं

Edited By Updated: 21 May, 2026 07:44 PM

up suffering from heat schools closed electricity crisis deepens no relief ex

प्रचंड गर्मी और ताप लहरी का सामना कर रहे उत्तर प्रदेश के लोगों को राहत मिलने के फिलहाल कोई आसार नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहेगा। पूर्वांचल के लिये मौसम विभाग ने गुरुवार को विशेष तौर पर रेड अलटर्...

लखनऊ: प्रचंड गर्मी और ताप लहरी का सामना कर रहे उत्तर प्रदेश के लोगों को राहत मिलने के फिलहाल कोई आसार नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहेगा। पूर्वांचल के लिये मौसम विभाग ने गुरुवार को विशेष तौर पर रेड अलटर् जारी कर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सतकर् रहने और सुबह 11 बजे से शाम पांच तक जरुरी काम से ही घर या दफ्तर से बाहर निकलने की सलाह दी है।

PunjabKesari

सामान्य जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित
गर्मी के तल्ख तेवरों ने सामान्य जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। गर्मी से पशु पक्षी भी बेहाल हैं। दिन चढ़ने के साथ पक्षी पेड़ की घनी शाखाओं में दुबक रहे हैं वहीं सड़कों पर सुबह से शाम तक पसरा सन्नाटा गर्मी के प्रचंड रुप की तस्कीद कर रहा है। लू से बचने के लिये लोग घर से बाहर निकलते ही गीले गमछे और तौलिये का इस्तेमाल कर रहे है। इसके अलावा ठंडे शीतल पेय जैसे लस्सी, छाछ,आम का पना,बेल का शरबत,गन्ने का रस और कई प्रकार के कोल्ड ड्रिंक्स की मांग तेजी से बढ़ी है। हर सौ कदम पर लोगों को इन पेय पदार्थो की जरुरत महसूस हो रही है।

PunjabKesari

जानवरों को गर्मी से बचाने के विभिन्न उपाय 
प्राणि उद्यान और अन्य संरक्षित वन्यजीव क्षेत्रों में जानवरों को गर्मी से बचाने के विभिन्न उपाय किये जा रहे हैं। कहीं कूलर तो कहीं पानी की बौछार कर वन्य जीवों को राहत प्रदान की जा रही है। गर्मी के प्रकोप को देखते हुये कई जिलों में नगर निकायों ने सड़कों पर पानी की बौछार करने, पेयजल की टंकियों को ट्रैक्टर ट्राली भेजने के प्रबंध किये हैं। नोएडा,गाजियाबाद,लखनऊ समेत कई इलाको में प्रतिष्ठित कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को वकर् फ्राम होम की इजाजत दी है। 

PunjabKesari

विद्युत मांग में डेढ़ गुना बढ़ी 
गर्मी के कारण विद्युत मांग में करीब डेढ़ गुने का इजाफा होने से बिजली विभाग हतप्रभ है। एयर कंडीशनर के बेतहाशा इस्तेमाल ने इस समस्या को और विकराल बना दिया है। ट्रांसफार्मरों की ओवर हीटिंग से बचाने के लिये अधिसंख्य इलाकों में सुबह से शाम तक अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है। मौसम विभाग ने समूचे उत्तर प्रदेश में रात में भी तापमान बढ़ने और लू चलने के आसार व्यक्त किये गये है।

PunjabKesari

देश का सबसे ज्याद गर्म जिला बांदा 
बुधवार को बांदा लगातार चौथे दिन देश का सबसे गर्म जिला रहा जहां अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रिकाडर् किया गया। प्रदेश के अधिसंख्य जिलों में पारा आमतौर पर सामान्य से चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया। प्रयागराज में अधिकतम तापमान 46.4, हमीरपुर में 46.2 डिग्री, झांसी 45.9 डिग्री, आगरा में 45.3 डिग्री और उरई में 45.2 डिग्री सेल्सियस रिकाडर् किया गया। इसके अलावा राजधानी लखनऊ 43.2 डिग्री तापमान में तपी जबकि कानपुर में दिन का तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रिकाडर् किया गया। मौसम के तल्ख तेवरों को देखते हुये राज्य के अधिसंख्य इलाकों में कक्षा 12 तक की कक्षायें स्थगित कर दी गयी है। 

PunjabKesari

दिनों तक भीषण गर्मी से नहीं मिलेगी राहत 
मौसम विभाग द्वारा बुधवार को जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों तक भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहने की संभावना है। प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में 24 मई तक मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा तथा 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं, जिनके झोंके 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 20 से 24 मई के दौरान दिन के समय प्रदेश के अनेक जिलों में उष्ण लहर (लू) से भीषण उष्ण लहर चलने की आशंका है, जबकि कई स्थानों पर उष्ण रात्रि की स्थिति भी बनी रह सकती है। विभाग ने विशेष रूप से बुंदेलखंड, कानपुर मंडल, आगरा मंडल तथा पूर्वांचल के कई जिलों के लिए गंभीर चेतावनी जारी की है।

PunjabKesari

इन जिलों में लू का प्रभाव बना रहेगा
मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, फतेहपुर, मिर्जापुर, वाराणसी, कानपुर नगर, आगरा, मथुरा, झांसी और ललितपुर सहित अनेक जिलों में भीषण लू की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया, सहारनपुर, मेरठ और बुलंदशहर समेत कई जिलों में सामान्य लू चलने की संभावना जताई गई है। 22 मई को भी बुंदेलखंड और पूर्वांचल के जिलों में भीषण गर्मी बनी रहने का अनुमान है। बांदा, प्रयागराज, प्रतापगढ़, वाराणसी, कानपुर नगर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, झांसी और महोबा समेत कई जिलों में भीषण लू चल सकती है, जबकि देवरिया, अयोध्या, अंबेडकरनगर, मेरठ, गाजियाबाद और अलीगढ़ जैसे क्षेत्रों में लू का प्रभाव बना रहेगा।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि भीषण गर्मी के कारण सभी आयु वर्ग के लोगों में हीट रैश, डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। विशेष रूप से मजदूरों, किसानों, खनन श्रमिकों तथा लंबे समय तक धूप में काम करने वाले लोगों को अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। पशुधन तथा खड़ी फसलों पर भी गर्मी का प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई गई है। आईएमडी ने लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने, पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ लेने तथा ओआरएस, लस्सी, नींबू पानी और छाछ जैसे पेय पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी है। किसानों को शाम के समय हल्की सिंचाई करने और खेतों में नमी बनाए रखने के उपाय अपनाने को कहा गया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!