स्कूल से लौट रही छात्रा का तालाब किनारे फिसला पांव, बचाने के लिए तीन लड़कियों ने लगाई छलांग, डूबने से चारों की मौत

Edited By Updated: 30 Aug, 2024 09:00 PM

a student returning from school slipped near a pond

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के डूंगला थाना क्षेत्र में शुक्रवार को स्कूल से लौट रही चार छात्राओं की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। थानाधिकारी घेवरचंद ने बताया कि बिलोदा गांव में स्कूल से लौट रही चारों छात्राओं में से एक...

जयपुरः राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के डूंगला थाना क्षेत्र में शुक्रवार को स्कूल से लौट रही चार छात्राओं की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। थानाधिकारी घेवरचंद ने बताया कि बिलोदा गांव में स्कूल से लौट रही चारों छात्राओं में से एक छात्रा का तालाब में पांव फिसल गया और वह डूबने लगी उसे बचाने के प्रयास में तीन अन्य छात्राएं भी पानी में उतर गई और तालाब की गहराई में डूबने से चारों की मौत हो गई।

घेवरचंद ने बताया कि चारों छात्राओं की पहचान बिलोदा निवासी कोमल रावत (13), रवीना मीणा (15), नर्मदा मीणा (12) और बालोद निवासी जशोदा मीणा (12) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि चारों छात्राओं को तालाब से निकाल कर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!