Edited By Pardeep,Updated: 24 Sep, 2026 05:59 AM

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात एक बड़ा हादसा हो गया, जहां पर्यटकों से भरी एक चलती बस में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई।
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात एक बड़ा हादसा हो गया, जहां पर्यटकों से भरी एक चलती बस में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई।
मथुरा-वृंदावन जा रही थी बस
बताया जा रहा है कि यह बस पर्यटकों को लेकर मथुरा-वृंदावन जा रही थी, लेकिन जेवर के पास पहुंचते ही इसमें आग लग गई। गनीमत यह रही कि सभी यात्रियों ने समय रहते बस से नीचे कूदकर अपनी जान बचा ली।
देखते ही देखते जलकर खाक हुई बस, वीडियो आया सामने
देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन जलकर पूरी तरह खाक हो गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बस आगे से धू-धू कर जलती हुई दिखाई दे रही है और आसपास सुरक्षित बचे यात्री नजर आ रहे हैं।