राज्यसभा में किसान बिल पर हंगामा करने लगे AAP सांसद संजय सिंह, कंधे पर उठाकर बाहर ले गए मार्शल

Edited By Seema Sharma,Updated: 21 Sep, 2020 12:46 PM

aap mp sanjay singh started creating ruckus on farmers bill

राज्यसभा में रविवार को दो कृषि विधेयकों पर चर्चा के दौरान जमकर बवाल हुआ। कृषि बिल पास होने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह ने अनोखे तरीके से इस विधेयक का विरोध किया। संजय सिंह उप सभापति की कुर्सी के सामने आकर जोर-जोर से ताली पीटने लगे...

नेशनल डेस्कः राज्यसभा में रविवार को दो कृषि विधेयकों पर चर्चा के दौरान जमकर बवाल हुआ। कृषि बिल पास होने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह ने अनोखे तरीके से इस विधेयक का विरोध किया। संजय सिंह उप सभापति की कुर्सी के सामने आकर जोर-जोर से ताली पीटने लगे और बिल का विरोध करने लगे। संजय सिंह की ऐसी हरकत पर उपसभापति को सदन के अंदर मार्शल को बुलाना पड़ा। मार्शल संजय सिंह को कंधे पर उठाकर बाहर ले गए, हालांकि सदन में मौजूद अन्य नेताओं ने इसका विरोध किया और मार्शल ने बाद में संजय सिंह को छोड़ दिया।

 

आम आदमी पार्टी ने पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा- 'भारतीय जनता पार्टी के किसान विरोधी काले कानून के खिलाफ सबसे आगे रहकर पूरे दम के साथ किसानों की आवाज बने सांसद संजय सिंह! सड़क से लेकर संसद तक देश के किसानों की आवाज उठाएंगे! संघर्ष जारी रहेगा! जय किसान!' बता दें कि राज्यसभा में अमर्यादित आचरण करने के लिए विपक्ष के आठ सदस्यों को सत्र की शेष अवधि के लिए सोमवार को निलंबित कर दिया गया।

 

सभापति एम वेंकैया नायडु ने शून्यकाल के बाद तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रायन और डोला सेन, कांग्रेस के सैयद नासिर हुसैन, रिपुण बोरा, राजीव सत्व, आम आदमी पार्टी के संजय सिंह, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के के.के. रागेश और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के इलामारम करीम को चालू सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित करने की घोषणा की। नायडु ने कहा कि निलंबित सदस्य सदन की कार्रवाई का हिस्सा नहीं होंगे और वे सदन से बाहर चले जाएं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!