अभिनव बिंद्रा ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त

Edited By Updated: 14 Oct, 2021 08:31 PM

abhinav bindra appointed as brand ambassador

abhinav bindra appointed as brand ambassador

चंडीगढ़, (राय): गोल्डन शूटर अभिनव बिंद्रा को नगर निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 के लिए अपना ब्रांड एंबेस्डर नियुक्त किया है।

 

वर्ष 2008 बीजिंग ओलिंपिक में देश के लिए पहली बार व्यक्तिगत वर्ग शूटिंग इवैंट में गोल्ड मैडल जीतने वाले अभिनव स्वच्छता के प्रमोशन की दिशा में शहर के आम नागरिकों को प्रोत्साहित करेंगे। उन्होंने निगम के सोशल मीडिया पर प्रोमोशनल गतिविधियों में जुडऩे की सहमति भी दी है।

 

अभिनव शहरवासियों को स्वच्छता ऐप के प्रति प्रोत्साहित करेंगे साथ ही सैग्रीगेशन के प्रति लोगों की आदत और रुझान बढ़ाने में भी योगदान देंगे। वहीं, अभिनव ने निगम के संयुक्त आयुक्त को लिखे जवाबी पत्र में उन्हें ब्रांड एंबेस्डर नियुक्त किए जाने पर आभार व्यक्त किया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!