AC Price Hike: इस बार गर्मी में महंगे हो जाएंगे AC, ये कंपनियां 5 से 15% तक बढ़ाएंगी रेट

Edited By Updated: 09 Mar, 2026 12:42 PM

acs will become more expensive this summer these companies will increase rates

देश में गर्मी के मौसम ने दस्तर दे दी है। लगातार बढ़ती गर्मी के बीच घर को ठंडा रखने के लिए नया AC खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए एक महत्वपूर्ण अलर्ट है। कुछ दिग्गज कंपनियां जैसे वोल्टास, ब्लू स्टार और एलजी जल्द ही अपने प्रोडक्ट्स की कीमतों...

AC Price Hike: देश में गर्मी के मौसम ने दस्तर दे दी है। लगातार बढ़ती गर्मी के बीच घर को ठंडा रखने के लिए नया AC खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए एक महत्वपूर्ण अलर्ट है। कुछ दिग्गज कंपनियां जैसे वोल्टास, ब्लू स्टार और एलजी जल्द ही अपने प्रोडक्ट्स की कीमतों में भारी बढ़ोतरी करने जा रहे हैं। जानते हैं कि आपकी जेब पर कितना बोझ पड़ेगा?

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: ऐतिहासिक जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने क्यों मारे खुद को थप्पड़? आखिर क्या है इसके पीछे की वजह?

जेब पर पड़ेगा 15% तक का अतिरिक्त बोझ

बाजार के जानकारों और विभिन्न रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसी बनाने वाली प्रमुख कंपनियां जैसे Voltas, Daikin, LG और Blue Star अपने दामों में 5% से 15% तक बढ़ोतरी कर सकती हैं। इसका सीधा मतलब यह है कि आने वाले हफ्तों में नया एसी खरीदना पिछले साल की तुलना में काफी महंगा साबित हो सकता है।

PunjabKesari

 दाम बढ़ने का कारण

कंपनियों द्वारा कीमतों में इस वृद्धि के पीछे 3 मुख्य कारण बताए जा रहे हैं:

  • कच्चे माल की बढ़ती लागत: एसी बनाने में सबसे महत्वपूर्ण धातु 'कॉपर' (तांबा) का इस्तेमाल होता है। ग्लोबल मार्केट में कॉपर की कीमतों में उछाल आने से उत्पादन खर्च बढ़ गया है।
  • रुपये की कमजोरी और लॉजिस्टिक्स: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे माल के आयात के लिए डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरती कीमत और माल ढुलाई (लॉजिस्टिक्स) के खर्च में वृद्धि ने कंपनियों पर दबाव बना दिया है।
  • नए ऊर्जा मानक (Energy Norms): 1 जनवरी 2026 से Bureau of Energy Efficiency (BEE) के नए नियम लागू हो चुके हैं। नए मानकों के अनुसार, अब 5-स्टार एसी पुराने मॉडल्स के मुकाबले 10 से 11 % तक कम बिजली खर्च करेंगे। इस आधुनिक और कुशल तकनीक को विकसित करने में लगने वाली लागत के कारण भी शुरुआती कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।

PunjabKesari

अभी खरीदना क्यों है फायदे का सौदा?

एसी कंपनियां चरणबद्ध तरीके से दाम बढ़ा रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान में इन्वेंट्री (पुराना स्टॉक) उपलब्ध होने के कारण उपभोक्ताओं के पास पुरानी कीमतों पर एसी खरीदने का आखिरी मौका है। हालांकि नई तकनीक वाले एसी महंगे जरूर हैं, लेकिन वे भविष्य में आपके बिजली बिल में भारी बचत भी सुनिश्चित करेंगे।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!