इजरायली हमलों में ईरान के तेल डिपो जलकर राख; 4 टैंकर चालकों की मौत, तेहरान में आसमान से बरसा तेल ! (Video)

Edited By Updated: 09 Mar, 2026 01:11 PM

acid rain fears in tehran as israeli strikes on oil depots send toxic smoke

मिडिल ईस्ट युद्ध के 10वें दिन इज़रायल ने तेहरान के तेल डिपो और रिफाइनरियों पर हवाई हमले किए। भीषण आग और काले धुएं से बने बादलों के बाद ‘तेल की बारिश’ जैसी स्थिति बनी। ईरान ने जहरीले धुएं के खतरे के कारण लोगों को घरों में रहने की चेतावनी दी। इज़रायली...

International Desk:  मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के 10वें दिन Israel ने Tehran में कई तेल भंडारण केंद्रों और ऊर्जा ढांचे पर बड़े हवाई हमले किए। इन हमलों के बाद राजधानी के कई इलाकों में भीषण आग लग गई और घने काले धुएं के बादलों ने आसमान को ढक लिया। ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार इज़रायली हमलों में कई प्रमुख तेल सुविधाओं को निशाना बनाया गया, जिनमें शामिल हैं:

  • पूर्वोत्तर तेहरान का अघदासिये तेल गोदाम
  • उत्तरी तेहरान का शाहरान तेल डिपो
  • दक्षिणी तेहरान की एक प्रमुख तेल रिफाइनरी
  • पड़ोसी Karaj शहर (Alborz Province) का तेल डिपो

इज़रायली सेना ने दावा किया कि इन ठिकानों का इस्तेमाल Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) की सैन्य इकाइयों को ईंधन पहुंचाने के लिए किया जाता था। हमलों के बाद लगी आग कई घंटों तक जलती रही। तेल टैंकों से उठे काले धुएं के बड़े-बड़े गुबार आसमान में फैलकर बादलों का रूप ले बैठे। इसके बाद हुई बारिश में तेल के अवशेष गिरते देखे गए, जिसे स्थानीय लोग “तेल की बारिश” बता रहे हैं।इससे इमारतों, वाहनों और सड़कों पर तेल जैसी काली परत जम गई।

 

COVERAGE: US-Israel War on Iran
COUNTRY: IRAN 🇮🇷
DATE: March 8, 2026

The skies over Tehran are choked with toxic smoke and acid rain after Israeli airstrikes hit fuel depots, releasing harmful chemicals that could burn skin and damage lungs in a city of 10 million.

This… pic.twitter.com/KpLDAcdC9w

— MangoWorxMedia (@MangoWorxMedia) March 8, 2026

 

विशेषज्ञों की चेतावनी 
विशेषज्ञों के अनुसार इस बारिश में:

  • जहरीले हाइड्रोकार्बन
  • सल्फर ऑक्साइड
  • नाइट्रोजन ऑक्साइड
  • जैसे रसायन मौजूद हो सकते हैं, जो एसिड रेन जैसी स्थिति पैदा कर सकते हैं।

 

स्वास्थ्य चेतावनी जारी
ईरानी समाचार एजेंसी Fars News Agency के अनुसार हमलों के दौरान एक तेल स्थल पर मौजूद चार टैंकर चालकों की मौत हो गई। ईरान की Iranian Red Crescent Society ने लोगों को चेतावनी दी है कि इस जहरीली बारिश से  सांस लेने में दिक्कत, त्वचा में जलन, आंखों में संक्रमण जैसी समस्याएं हो सकती हैं।प्रशासन ने राजधानी के लगभग 1 करोड़ निवासियों को सलाह दी है कि  घरों के अंदर रहें । खिड़कियों को गीले कपड़े से ढकें, दूषित कपड़ों को तुरंत हटा दें। वाहनों और इमारतों को धो दें ताकि जहरीले अवशेष हवा में न फैलें।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!