Edited By SHUKDEV PRASAD,Updated: 02 Mar, 2026 05:12 PM

: देश के सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थान All India Institute of Medical Sciences (AIIMS) नई दिल्ली ने नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET) 10 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
नेशनल डेस्क: देश के सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थान All India Institute of Medical Sciences (AIIMS) नई दिल्ली ने नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET) 10 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत देशभर के विभिन्न AIIMS और संबद्ध सरकारी अस्पतालों में कुल 2551 नर्सिंग ऑफिसर (Group B) पदों को भरा जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट AIIMS Exams पर शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन अप्रैल 2026 में दो चरणों में किया जाएगा।
किन-किन संस्थानों में कितनी सीटें?
इस भर्ती के माध्यम से 26 प्रमुख सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में नियुक्तियां की जाएंगी। कुछ प्रमुख संस्थानों में पदों की स्थिति इस प्रकार है:
- AIIMS नई दिल्ली – 282 पद
- AIIMS कल्याणी – 205 पद
- AIIMS गोरखपुर – 203 पद
- JIPMER कराईकल – 383 पद
- ESIC, नई दिल्ली – 219 पद
- AIIMS पटना – 168 पद
- SJH हॉस्पिटल – 140 पद
इसके अलावा भोपाल, भुवनेश्वर, देवघर, गुवाहाटी, नागपुर, रायबरेली, रायपुर, ऋषिकेश, मदुरै सहित कई अन्य संस्थानों में भी रिक्तियां जारी की गई हैं। आरक्षण नियम केंद्र सरकार के प्रावधानों के अनुसार लागू होंगे।
कितना मिलेगा वेतन?
चयनित उम्मीदवारों को ग्रुप-बी के अंतर्गत पे लेवल 7 के अनुसार वेतन मिलेगा।
- पे स्केल: ₹9300–34800
- ग्रेड पे: ₹4600
- अनुमानित बेसिक पे: लगभग ₹46,200
- अन्य भत्ते: डीए, एचआरए, ट्रांसपोर्ट अलाउंस आदि
कुल मिलाकर यह भर्ती हेल्थ सेक्टर में करियर बनाने वालों के लिए आकर्षक अवसर है।
योग्यता और आयु सीमा
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होनी चाहिए:
- B.Sc. Nursing / B.Sc. (Hons.) Nursing
- Post Basic B.Sc. Nursing
- GNM डिप्लोमा (कम से कम 50 बेड वाले अस्पताल में 2 वर्ष का अनुभव)
- साथ ही राज्य नर्सिंग काउंसिल या भारतीय नर्सिंग काउंसिल (INC) में पंजीकरण अनिवार्य है।
आयु सीमा
- न्यूनतम: 18 वर्ष
- अधिकतम: 30 वर्ष
- आयु में छूट:
- SC/ST – 5 वर्ष
- OBC – 3 वर्ष
- PwBD – 10 वर्ष (श्रेणी के अनुसार अतिरिक्त)
- पूर्व सैनिक – 5 वर्ष
Application Process: ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- AIIMS NORCET 10 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर NORCET-10 सेक्शन चुनें।
- “Apply Online” पर क्लिक कर नई रजिस्ट्रेशन करें।
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से OTP सत्यापन पूरा करें।
- व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव संबंधी जानकारी भरें।
- फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाणपत्र अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट कर कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
- सरकारी कर्मचारियों को 20 मार्च 2026 तक NOC जमा करनी होगी।
आवेदन शुल्क
- General / OBC – ₹3000
- SC / ST / EWS – ₹2400
- PwBD – शुल्क मुक्त (SC/ST के लिए रिफंडेबल)
महत्वपूर्ण तिथियां
- नोटिफिकेशन जारी – 24 फरवरी 2026
- आवेदन शुरू – 24 फरवरी 2026
- अंतिम तिथि – 16 मार्च 2026 (शाम 5 बजे तक)
- सुधार विंडो – 25 से 27 मार्च 2026
- एडमिट कार्ड – 8 अप्रैल 2026
- स्टेज 1 परीक्षा – 11 अप्रैल 2026
- स्टेज 2 परीक्षा – 30 अप्रैल 2026
Selection Process & Exam Pattern
चयन प्रक्रिया दो चरणों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) पर आधारित होगी।
Stage 1 (Qualifying)
- 100 प्रश्न (MCQ)
- 100 अंक
- समय: 90 मिनट
- 1/3 नेगेटिव मार्किंग
Stage 2 (Main Exam)
- 160 प्रश्न
- 160 अंक
- समय: 180 मिनट
- 1/3 नेगेटिव मार्किंग
अंतिम मेरिट सूची स्टेज 2 के अंकों, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर तैयार की जाएगी।