गलत दिशा में आ रही कार ने 3 दोपहिया वाहनों को मारी टक्कर, पूर्व सैनिक की हुई मौ/त, 2 घायल

Edited By Updated: 10 Aug, 2026 03:55 PM

a car coming from the wrong direction hit three two wheelers in hyderabad

हैदराबाद के हैदरशाहकोट क्षेत्र में सोमवार को गलत दिशा में चलाई जा रही एक कार ने कथित तौर पर तीन दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे 47 वर्षीय एक पूर्व सैन्यकर्मी की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए।

हैदराबादः हैदराबाद के हैदरशाहकोट क्षेत्र में सोमवार को गलत दिशा में चलाई जा रही एक कार ने कथित तौर पर तीन दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे 47 वर्षीय एक पूर्व सैन्यकर्मी की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, घटना सुबह करीब 5:30 बजे हुई। हादसे में पूर्व सैन्यकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जिनकी पहचान पूर्व सूबेदार रविंदर के रूप में हुई है। हादसे में दो अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच के आधार पर एक अधिकारी ने बताया कि कार में चार लोग सवार थे।

उन्होंने कहा कि हादसे में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके बाद आरोपी कार को छोड़कर मौके से फरार हो गए। अधिकारी ने कहा कि नरसिंघी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!