Edited By Anu Malhotra,Updated: 22 Sep, 2026 08:29 AM

Air India Express की एक फ्लाइट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्लेन के रनवे पर चलते समय कई यात्री अपनी सीटों से उठकर खड़े नज़र आ रहे हैं। अ
नई दिल्ली: Air India Express की एक फ्लाइट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्लेन के रनवे पर चलते समय कई यात्री अपनी सीटों से उठकर खड़े नज़र आ रहे हैं। अमिताव दास, जिन्होंने एयर इंडिया एक्सप्रेस IX 1236 के अंदर यह वीडियो रिकॉर्ड किया था, ने इसे X पर शेयर किया, जिस पर एयरलाइन ने भी प्रतिक्रिया दी। वीडियो में, कई यात्रियों को विमान के अंदर खड़े देखा जा सकता है, जबकि विमान रनवे पर चल रहा था। वीडियो रिकॉर्ड करते हुए अमिताव ने कहा, "यात्री खड़े हैं, लेकिन फ़्लाइट चल रही है। एयर इंडिया एक्सप्रेस का यही हाल है। आप देख सकते हैं।"

वीडियो के वायरल होते ही एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया दी। एयरलाइन ने स्थिति पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि फ्लाइट IX 1236 में सामने आई इस परिस्थिति से हुई चिंता के लिए हमें गहरा खेद है। यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और हमारी सभी उड़ानें निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल और नियमों के तहत ही संचालित की जाती हैं। हमारे केबिन क्रू को ऐसी स्थितियों से निपटने और सुरक्षा नियमों का पालन कराने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जाता है।
इस बीच, इस वीडियो ने यात्रियों के व्यवहार पर भी चर्चा छेड़ दी है। कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने हवाई यात्रा के दौरान क्रू के निर्देशों का पालन करने और ज़िम्मेदार व्यवहार बनाए रखने की अहमियत पर ज़ोर दिया है। कई अन्य लोगों ने भी इसी बात का समर्थन किया और कहा कि यात्रियों को सुरक्षा निर्देशों का पालन करना चाहिए और पूरी फ़्लाइट के दौरान केबिन क्रू का सहयोग करना चाहिए।