अमेजन ने की बड़ी घोषणा, स्टूडेंट्स के लिए शुरू करेगी मशीन लर्निंग प्रोग्राम

Edited By Updated: 13 Jun, 2021 03:15 PM

amazon india announces machine learning summer school for engineering students

अमेजन इंडिया ने स्टूडेंट्स के लिए मशीन लर्निंग प्रोग्राम शुरू करने की घोषणा की है। इसके जरिये छात्र-छात्राओं को एप्लायड मशीन लर्निंग (एमएल) कौशल प्रदान किया जाएगा जिससे वे नयी टेक्नोलॉजी में करियर के लिए तैयार हो सकेंगे। अमेजन इंडिया ने रविवार को...

नेशनल डेस्क: अमेजन इंडिया ने स्टूडेंट्स के लिए मशीन लर्निंग प्रोग्राम शुरू करने की घोषणा की है। इसके जरिये छात्र-छात्राओं को एप्लायड मशीन लर्निंग (एमएल) तकनीक के बारे में सिखाया जाएगा जिससे वे नयी टेक्नोलॉजी में करियर के लिए तैयार हो सकेंगे। अमेजन इंडिया ने रविवार को बयान में कहा कि यह कार्यक्रम ‘एमएल समर स्कूल' विद्यार्थियों को मशीन लर्निंग में प्रशिक्षण के लिए शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम के जरिये विभिन्न उद्योगों के लिए कौशल की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सकेगा।

इस कार्यक्रम के पाठ्यक्रम में एमएल की बुनियादी अवधारणाओं को शामिल किया जाएगा। साथ ही इन्हें तीन दिन के पाठ्यक्रम के जरिये उद्योग के व्यावहारिक एप्लिकेशंस से भी जोड़ा जाएगा। अमेजन इंडिया ने बयान में कहा कि एमएल समर स्कूल के भागीदारों का चयन ऑनलाइन आकलन के जरिये किया जाएगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!