किसान आंदोलन के चलते अमित शाह ने अपने सभी कार्यक्रम किए रद्द

Edited By Updated: 01 Dec, 2020 12:02 PM

amit shah canceled his program due to farmers protest

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह कुछ ‘‘आवश्यक आधिकारिक कार्य'''' के कारण मंगलवार को सीमा सुरक्षा बल के स्थापना दिवस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे। माना जा रहा है कि वह भी किसानों के साथ होने वाली केंद्रीय मंत्रियों की बैठक में हिस्सा ले सकते हैं...

नेशनल डेस्क:  केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह कुछ ‘‘आवश्यक आधिकारिक कार्य'' के कारण मंगलवार को सीमा सुरक्षा बल के स्थापना दिवस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे। माना जा रहा है कि वह भी किसानों के साथ होने वाली केंद्रीय मंत्रियों की बैठक में हिस्सा ले सकते हैं। 

 

यह भी पढ़ें: BSF स्थापना दिवस: पीएम मोदी और अमित शाह का वीर जवानों को सलाम
 

मुख्य अतिथि के रूप में होना था शामिल 
एक अधिकारी ने बताया कि शाह को सीमा सुरक्षा बल के 56वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना था।  कार्यालय ने बीएसएफ को सूचित किया है कि ‘‘कुछ आवश्यक आधिकारिक कार्य'' आ जाने के कारण वह समारोह में शामिल नहीं होंगे। संभावना है कि केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय अब समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। 

 

यह भी पढ़ें:​​​​​​​ किसान आंदोलन को लेकर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर कटाक्ष
 

किसानों का धरना जारी 
गौरतलब है कि सरकार ने कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों को सोमवार की रात उच्चस्तरीय मंत्रिमंडलीय टीम के साथ अपनी समस्याओं पर बातचीत करने के लिए बुलाया है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मंत्रियों की समिति में कौन-कौन शामिल हैं। किसानों का शांतिपूर्ण धरना मंगलवार को छठे दिन सिंघु और टीकरी बॉर्डर पर जारी है। शुक्रवार को हुई हिंसा के बाद से कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं हैं, वहीं उत्तर प्रदेश के गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। किसान संसद के पिछले सत्र में बनाए गए तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!