आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा: टिपर-लॉरी ने 4 मनरेगा महिला मजदूरों को कुचला, 2 गंभीर घायल

Edited By Updated: 16 May, 2026 12:33 PM

andhra pradesh kakinada road accident tipper lorry mgnrega workers women

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा ग्रामीण में कुव्वुर पुल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की सुबह काम पर जा रहीं मनरेगा की महिला मजदूरों को एक तेज रफ्तार टिपर-लॉरी ने कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में 4 महिला मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य...

 

शनल डेस्क: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा ग्रामीण में कुव्वुर पुल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की सुबह काम पर जा रहीं मनरेगा की महिला मजदूरों को एक तेज रफ्तार टिपर-लॉरी ने कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में 4 महिला मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने बताया कि मनरेगा मजदूरों का एक समूह काम पर जा रहा था। मैनेजर ने उन्हें फोटो लेने के लिए काम की जगह बुलाया था।

जब मजदूर राजमार्ग पार कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार टिपर-लॉरी ने उन्हें कुचल दिया, जिससे वासमशेट्टी सत्यवती (60), पालिका कृष्णवेनी (35) ,के. चिट्टेम्मा (45) और चेल्लुरी अन्नावरम (45) की मौत हो गई। सभी मृतक महिलाएं चिडिगा गांव की रहने वाली थीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो महिला मजदूर मट्टापर्ती अरुणा कुमारी और पालिका नागमणि घायल हो गईं और उन्हें जीजीएच में भर्ती कराया गया, जहां नागमणि की हालत बहुत गंभीर बनी हुई है।

दुर्घटना के बाद टिपर-लॉरी ड्राइवर गाड़ी वहीं छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शवों को पोस्टमॉटर्म के लिए जीजीएच भेज दिया। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नारा लोकेश ने दुर्घटना पर गहरा दुख: और शोक जताया। उन्होंने अधिकारियों से घायलों को बेहतर उपचार देने का निर्देश दिया। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!