Edited By Niyati Bhandari,Updated: 20 May, 2026 10:26 AM
Adhik Maas 2026 Varda Vinayaka Chaturthi: साल 2026 में अधिकमास की वरद विनायक चतुर्थी 20 मई को है। जानें, गणेश जी की कृपा पाने के वो अचूक उपाय जिनसे दूर होंगे सभी संकट।
Adhik Maas 2026 Varda Vinayaka Chaturthi: हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी का विशेष महत्व है, लेकिन जब यह अधिकमास (पुरुषोत्तम मास) में आती है, तो इसका आध्यात्मिक फल 100 गुना बढ़ जाता है। साल 2026 में 20 मई ज्येष्ठ अधिकमास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को 'वरद विनायक चतुर्थी' के रूप में मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन विघ्नहर्ता गणेश की पूजा करने से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

क्यों खास है अधिकमास की यह चतुर्थी?
भविष्य पुराण और स्कंद पुराण के अनुसार, अधिकमास भगवान विष्णु को समर्पित महीना है। इस दौरान की गई पूजा सामान्य दिनों की तुलना में कहीं अधिक पुण्यदायी होती है। वरद विनायक चतुर्थी पर व्रत रखने वाले भक्तों को धन, संतान सुख, यश और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
Varad Vinayak Chaturthi Puja vidhi वरद विनायक चतुर्थी पूजा विधि: घर के मंदिर में गणपति का विधिवत पूजन करें। चावल के आटे से बने दिये में चौमुखी घी दीप करें, चंदन से धूप करें, सफेद फूल चढ़ाएं, चंदन से तिलक करें, चावल की खीर का भोग तथा रुद्राक्ष की माला से इस विशेष मंत्र का 1 माला जाप करें। पूजन के बाद चावल की खीर सफेद गाय को खिला दें।
वरद विनायक चतुर्थी पूजा मंत्र: ॐ गं गणपतये नमः
गणेश गायत्री मंत्र: ॐ एकदंताय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्
संकटनाशक मंत्र: वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा

वरद विनायक चतुर्थी उपाय
गणपति पर शतावरी चढ़ाएं, मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलेगी।
गृह क्लेश शांत करने के लिए गणेश जी को पूजा के समय सफेद फूलों की माला पहनाएं, पूजा का समापन होने पर उसे घर के मेन गेट पर बांधें।
संपत्ति के विवाद या कोर्ट-कचहरी में जीत हासिल करने के लिए गणपति पर चांदी का चौकौर टुकड़ा चढ़ाएं।
विघ्नों के विनाश के लिए लाल मौली में बंधी 12 दूर्वा गणपति पर चढ़ाएं।
गणपति पर 4 बिल्व गिरि चढ़ाकर तिजोरी में स्थापित करें, कर्ज़ों से मुक्त होंगे।
शत्रुओं को वशीभूत करने के लिए जौ, तिल, चावल, चीनी, घी का शाकला बनाकर गणपति का हवन करें।
गेहूं हाथ में लेकर "ॐ दूर्वाबिल्वप्रियाय नमः" मंत्र का 21 बार जाप करें, हर कामना पूरी होगी।
किसी भी तरह का विवाद टालना है तो गुड़-दही के घोल में अपनी छाया देखकर किसी कुत्ते को खिलाएं।
नुकसान से बचना है तो गणपति पर 12 सफ़ेद फूल चढ़ाएं।
पढ़ाई में सक्सेस चाहिए तो गणपति पर चढ़ा रेड पेन इस्तेमाल करें।
बिज़नेस में आ रही समस्याओं से बचने के लिए गणपति पर चढ़े अक्षत ऑफिस की डेस्क में रखें।
पारिवारिक खुशहाली चाहते हैं तो संध्या के समय गणपति की कपूर-चंदन जलाकर आरती करें।
लव लाइफ में रुठी खुशियां लौटेंगी गणपति पर चढ़ी मौली अपनी लेफ्ट कलाई पर बांधें।
मैरिड लाइफ तो खुशहाल बनाने के लिए कपल्स गणपति पर लाल फूलों की माला चढ़ाएं।
