Gold/Silver Rate Drop: सोने-चांदी में गिरावट, MCX पर चेक करें क्या है 10 ग्राम पीली धातु का भाव

Edited By Updated: 20 May, 2026 10:23 AM

gold and silver declin check the price of 10 grams gold

बुधवार (20 मई) को सोने-चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखने को मिली। दोनों कीमती धातुएं MCX पर लाल निशान पर कारोबार कर रही हैं। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 770 रुपए की गिरावट के साथ 1,58,310 रुपए प्रति 10 ग्राम, जबकि चांदी...

बिजनेस डेस्कः बुधवार (20 मई) को सोने-चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखने को मिली। दोनों कीमती धातुएं MCX पर लाल निशान पर कारोबार कर रही हैं। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 770 रुपए की गिरावट के साथ 1,58,310 रुपए प्रति 10 ग्राम, जबकि चांदी 2999 रुपए टूटकर 2,67,120 रुपए प्रति किलोग्राम के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के भाव गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी नरम

Comex पर सोना 4,486.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,511.20 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 47.70 डॉलर की गिरावट के साथ 4,463.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी के भाव 74.08 डॉलर पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 75.15 डॉलर था। 

सर्राफा बाजार में सोने की कीमत

अमेरिका-ईरान बातचीत में कामयाबी के संकेतों से महंगाई के दबाव की चिंता कम होने के कारण मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 800 रुपए बढ़कर 1.63 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम हो गईं। स्थानीय सर्राफा बाजार के जानकारों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत सोमवार के बंद स्तर 1,62,800 रुपए प्रति 10 ग्राम से 800 रुपए बढ़कर 1,63,600 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई। हालांकि, कमजोर औद्योगिक मांग और वैश्विक बाजार में सुस्त रुख के कारण चांदी की कीमतें 5,000 रुपए घटकर 2,71,000 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गईं। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!