20 May Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, जानिए आज कितना हुआ महंगा और कितना सस्ता? देखें पूरी लिस्ट

Edited By Updated: 20 May, 2026 10:25 AM

20 may petrol diesel price new prices of petrol and diesel released today

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में लगातार जारी उतार-चढ़ाव और पश्चिम एशिया (Middle East) के भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOCL, HPCL, BPCL) ने आज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। यदि आप आज...

20 May Petrol Diesel Price : वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में लगातार जारी उतार-चढ़ाव और पश्चिम एशिया (Middle East) के भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOCL, HPCL, BPCL) ने आज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। यदि आप आज अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने या घर का बजट प्लान करने जा रहे हैं तो एक बार अपने शहर के ताजा रेट्स जरूर चेक कर लें। देश के कुछ शहरों में आज मामूली बदलाव देखा गया है जबकि महानगरों में कीमतें लगभग स्थिर बनी हुई हैं।

देश के प्रमुख महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं:

राजधानी दिल्ली में ईंधन की कीमतें स्थिर हैं। यहां पेट्रोल ₹94.72 प्रति लीटर और डीजल ₹87.62 प्रति लीटर पर मिल रहा है। (नोट: कुछ चुनिंदा पंपों पर बेस प्राइस के अंतर के कारण यह दर ₹98.64 (पेट्रोल) और ₹91.58 (डीजल) भी देखी जा रही है)।

PunjabKesari

वहीं मुंबई में स्थानीय टैक्स (VAT) अधिक होने के कारण मुंबई में ईंधन हमेशा की तरह सबसे महंगा है। यहां पेट्रोल का भाव ₹104.21 से ₹107.59 प्रति लीटर के बीच है जबकि डीजल ₹92.15 से ₹94.08 प्रति लीटर पर बिक रहा है।

यह भी पढ़ें: Delhi-NCR में भीषण लू चलने की आशंका: 46 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान, ऑरेंज अलर्ट जारी

कोलकाता में पेट्रोल ₹109.70 प्रति लीटर और डीजल ₹96.07 प्रति लीटर पर स्थिर है।

वहीं अगर बात करें चेन्नई की तो आज मामूली बढ़ोतरी देखी गई है। यहां पेट्रोल ₹0.41 बढ़कर ₹104.92 और डीजल भी ₹0.41 की बढ़त के साथ ₹96.54 प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

PunjabKesari

आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम (कीमतें ₹ प्रति लीटर में)

आज देश के अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के भाव और उनमें हुआ बदलाव (घट-बढ़) नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं:

शहर (City) पेट्रोल का भाव (Petrol Rate) बदलाव (Change) डीजल का भाव (Diesel Rate) बदलाव (Change)
गुड़गांव 99.38 -0.13 (सस्ता) 91.88 -0.13 (सस्ता)
नोएडा 98.46 -0.03 (सस्ता) 91.74 -0.07 (सस्ता)
बेंगलुरु 107.16 0.00 (स्थिर) 95.04 0.00 (स्थिर)
भुवनेश्वर 105.12 -0.13 (सस्ता) 96.70 -0.13 (सस्ता)
चंडीगढ़ 98.12 0.00 (स्थिर) 86.09 0.00 (स्थिर)
हैदराबाद 111.88 +0.04 (महंगा) 99.95 0.00 (स्थिर)
जयपुर 109.00 +0.45 (महंगा) 94.22 +0.41 (महंगा)
लखनऊ 98.42 +0.03 (महंगा) 91.73 +0.01 (महंगा)
पटना 109.82 -0.27 (सस्ता) 95.86 -0.25 (सस्ता)
तिरुवनंतपुरम 111.53 -0.17 (सस्ता) 100.30 -0.29 (सस्ता)

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!