Edited By Rohini Oberoi,Updated: 24 Jul, 2025 09:17 AM

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी इमाद वसीम की निजी जिंदगी इन दिनों सुर्खियों में है। खबरें गर्म हैं कि इमाद और उनकी पत्नी सानिया अशफाक के रिश्ते में दरार आ गई है और दोनों के अलग होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। इन अफवाहों को तब और बल मिला...
नेशनल डेस्क। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी इमाद वसीम की निजी जिंदगी इन दिनों सुर्खियों में है। खबरें गर्म हैं कि इमाद और उनकी पत्नी सानिया अशफाक के रिश्ते में दरार आ गई है और दोनों के अलग होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। इन अफवाहों को तब और बल मिला जब सानिया ने सोशल मीडिया पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर किया जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
सानिया अशफाक का रहस्यमयी सोशल मीडिया पोस्ट
सानिया अशफाक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, "चुप्पी को सहमति या फिर सबूतों की कमी नहीं माना जाना चाहिए। मैं खूब सोच-विचार करने के बाद सिर्फ सही समय का चयन कर रही हूं।" सानिया का यह पोस्ट उनके और इमाद के बीच चल रही अनबन की खबरों को और पुख्ता करता दिख रहा है।
क्या नायला रजा हैं तीसरे व्यक्ति?
इमाद और सानिया के बीच बढ़ती दूरियों की खबरों के साथ ही सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नायला रजा का नाम भी इस विवाद में सामने आया है। दरअसल लंदन में इमाद को एक महिला के साथ घूमते हुए देखा गया था जिसके बाद नायला रजा का नाम चर्चा में आ गया। हालांकि उस वीडियो में इमाद के साथ नायला ही थीं इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। नायला रजा खुद भी इमाद के साथ किसी भी तरह के अफेयर की खबरों को सिरे से खारिज कर चुकी हैं और ट्रोलर्स को करारा जवाब भी दे चुकी हैं लेकिन इमाद वसीम का इस पूरे मामले पर चुप्पी साधना उनकी निजी जिंदगी में चल रही उथल-पुथल की ओर इशारा कर रहा है।
सोशल मीडिया पर सानिया के बदले हुए बायो और तस्वीरें
हाल ही में सानिया ने अपने बेटे जायन के जन्म के बाद एक इंस्टाग्राम पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने इमाद वसीम को टैग नहीं किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक सानिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इमाद वसीम की सभी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम बायो में भी बदलाव किया है। पहले जहां उन्होंने खुद को 'इमाद वसीम की वाइफ' बताया था वहीं अब उन्होंने अपने बायो में खुद को अयाना इमाद और रायन इमाद की मां बताया है जिससे इन अटकलों को और हवा मिल रही है।
क्या इमाद वसीम भी तलाकशुदा क्रिकेटरों की लिस्ट में होंगे शामिल?
हाल के समय में भारतीय क्रिकेट में भी कई बड़े नाम जैसे हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल और शिखर धवन का तलाक हुआ है। अब ऐसी चर्चाएं हैं कि इस लिस्ट में बहुत जल्द पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाद वसीम का नाम भी जुड़ सकता है। इमाद वसीम और सानिया अशफाक के बीच क्या चल रहा है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन फिलहाल यह मामला क्रिकेट जगत और सोशल मीडिया पर गरम बहस का विषय बना हुआ है।