EVM Tampering Guidelines: EVM से छेड़छाड़ की तो खैर नहीं! बटन पर 'इत्र या गोंद' लगाना अब चुनावी अपराध

Edited By Updated: 22 Apr, 2026 10:34 AM

applying perfume or glue on evm buttons is now an electoral offence

निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने ईवीएम (EVM) की सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर बेहद कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि यदि कोई भी व्यक्ति वोटिंग मशीन के बटन पर इत्र, गोंद, टेप या किसी भी तरह का पदार्थ लगाता है तो उसकी खैर...

Election Commission Strict Action : निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने ईवीएम (EVM) की सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर बेहद कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि यदि कोई भी व्यक्ति वोटिंग मशीन के बटन पर इत्र, गोंद, टेप या किसी भी तरह का पदार्थ लगाता है तो उसकी खैर नहीं होगी। इसे EVM से छेड़छाड़ माना जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि कल यानी 23 अप्रैल को पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में पहले चरण का मतदान होना है।

जानें क्यों लिया गया यह सख्त फैसला?

काफी समय से ऐसी खबरें सामने आई थीं कि कुछ राजनीतिक कार्यकर्ता यह जांचने के लिए कि वोट उनके पक्ष में गया है या नहीं ईवीएम के बटन पर चुपके से इत्र या गोंद जैसी चीजें लगा देते हैं। जिसके बाद पीठासीन अधिकारियों (Presiding Officers) को निर्देश दिया गया है कि वे हर थोड़ी देर में बैलेट यूनिट की जांच करें। अगर किसी बटन पर स्याही, रंग या रसायन पाया गया तो उस मतदान केंद्र पर चुनाव रद्द कर दोबारा मतदान (Re-poll) कराया जा सकता है। ऐसा करना चुनावी कानून के तहत गंभीर अपराध माना जाएगा और दोषी पर कानूनी कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें: Delhi Police की बड़ी कार्रवाई: टिल्लू ताजपुरिया गैंग का शार्पशूटर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मंगलवार शाम को शोर थम गया। जानकारी के लिए आपको बता दें कि पहले चरण में राज्य के 16 जिलों की 152 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसमें कुल 1,478 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है। लगभग 3.60 करोड़ मतदाता कल अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दूसरी तरफ गृह मंत्री अमित शाह ने धुआंधार रैलियां कीं। बीजेपी की ओर से हेमा मालिनी और अनुराग ठाकुर ने भी रोड शो के जरिए ताकत झोंकी।

वहीं दूसरी तरफ तमिलनाडु में भी 23 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए प्रचार का आखिरी दिन काफी गहमागहमी भरा रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राहुल गांधी जैसे राष्ट्रीय नेताओं के साथ-साथ राज्य के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और पलानीस्वामी ने अंतिम समय तक मतदाताओं को लुभाने के लिए रोड शो किए। राज्य में सत्ताधारी द्रमुक (DMK) और विपक्षी अन्नाद्रमुक (AIADMK) के बीच कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!