Delhi Police की बड़ी कार्रवाई: टिल्लू ताजपुरिया गैंग का शार्पशूटर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Edited By Updated: 22 Apr, 2026 09:52 AM

a shooter of the tillu tajpuria gang was caught after an encounter in delhi

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने बुधवार तड़के रोहिणी इलाके में संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद टिल्लू ताजपुरिया गिरोह के एक शूटर को गिरफ्तार कर लिया जो पैरोल पर था और फरार था। यह जानकारी सूत्रों की ओर से दी गई है। रोहिणी के सेक्टर-36 में हुई मुठभेड़ में...

Delhi Police Special Cell Encounter : दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने बुधवार तड़के रोहिणी इलाके में संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद टिल्लू ताजपुरिया गिरोह के एक शूटर को गिरफ्तार कर लिया जो पैरोल पर था और फरार था। यह जानकारी सूत्रों की ओर से दी गई है। रोहिणी के सेक्टर-36 में हुई मुठभेड़ में विशेष प्रकोष्ठ की एक टीम ने आरोपी को रोका, जिसकी पहचान रॉबिन के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से गोलियां चलाईं गईं। आरोपी के पैर में गोली लगी और पुलिस दल ने उसे काबू कर लिया।

हत्या का दोषी और फरार अपराधी

पुलिस के मुताबिक रॉबिन एक खतरनाक अपराधी है। उसे पहले ही एक हत्या के मामले में दोषी ठहराया जा चुका है और वह आजीवन कारावास (Life Imprisonment) की सजा काट रहा था। 

यह भी पढ़ें: PAK PM शहबाज शरीफ ने ईरान के साथ युद्धविराम बढ़ाने के लिए ट्रंप का जताया आभार

जेल से पैरोल पर आया था बाहर 

बता दें कि हाल ही में वह जेल से पैरोल पर बाहर आया था लेकिन समय सीमा समाप्त होने के बाद उसने आत्मसमर्पण नहीं किया और फरार हो गया। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी। फिलहाल मुठभेड़ के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया और आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!