हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफ़ाश

Edited By Updated: 08 Dec, 2025 08:59 PM

arms smuggling module busted

हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफ़ाश

 
चंडीगढ़, 8 दिसंबर:
(अर्चना सेठी) पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के उद्देश्य से चल रहे अभियान के तहत अमृतसर कमीशनरेट पुलिस ने पाकिस्तान द्वारा संचालित हथियार तस्करी मॉड्यूल के छह सदस्यों—जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है—को छह आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार कर इस गिरोह को निष्क्रिय कर दिया है। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने सोमवार को यहाँ दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान गाँव कोटली वसावा सिंह (जिला तरनतारन) के रहने वाले गुरबीर सिंह उर्फ़ सोनू (28), गुरप्रीत सिंह उर्फ़ गोपा (32), खेम करन (तरनतारन) निवासी गोरका सिंह उर्फ़ गोरा, राजविंदर सिंह उर्फ़ राजू, बछीविंड (अमृतसर) निवासी जसपाल सिंह उर्फ़ जस (24) और सुल्तानपुर लोधी के रहने वाले 16 वर्षीय नाबालिग के रूप में हुई है। बरामद पिस्तौलों में पाँच .30 बोर पिस्तौल और एक 9 एमएम पीएक्स-5 पिस्तौल शामिल हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता लगा है कि उक्त आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों के माध्यम से पाकिस्तान स्थित एक हैंडलर के सीधे संपर्क में थे, जो हथियारों की खेप प्राप्त करने और आगे सप्लाई करने के लिए जानकारी साझा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस संगठित गिरोह द्वारा हथियारों की ये खेप आगे माझा-दोआबा क्षेत्रों में सक्रिय अपराधियों को सप्लाई की जाती थीं।

डीजीपी ने कहा कि इस मामले में नेटवर्क के आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने तथा खेप प्राप्त करने वालों और वित्तीय चैनलों की पहचान करने के लिए आगे जांच जारी है।अमृतसर के पुलिस कमिश्नर (सीपी) गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पहली सफलता उस समय मिली जब पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में संदिग्ध गुरबीर उर्फ़ सोनू और गुरप्रीत उर्फ़ गोपा को दो .30 बोर पिस्तौलों सहित गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान पूरा नेटवर्क सामने आ गया और इसके बाद की गई छापेमारियों में उनके साथी — गोरका उर्फ़ गोरा को एक .30 बोर पिस्तौल सहित, जसपाल उर्फ़ जस को एक .30 बोर पिस्तौल सहित और राजविंदर उर्फ़ राजू को एक 9 एमएम पीएक्स-5 पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया। उन्होंने आगे बताया कि इस दौरान एक नाबालिग साथी को भी एक .30 बोर पिस्तौल सहित हिरासत में लिया गया है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!