मिडिल ईस्ट संकट के बीच Maersk का बड़ा फैसला, 21 मार्च तक सभी शिपिंग बुकिंग रोकी

Edited By Updated: 10 Mar, 2026 01:46 PM

impacted by middle east tensions maersk suspends cargo bookings until march 21

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक शिपिंग कंपनी मेर्स्क (Maersk) ने बड़ा फैसला लिया है। कंपनी ने 21 मार्च तक कई खाड़ी देशों के लिए सभी कार्गो बुकिंग अस्थायी रूप से सस्पेंड करने का ऐलान किया है। कंपनी ने 9 मार्च 2026 को जारी अपने कस्टमर...

बिजनेस डेस्कः मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक शिपिंग कंपनी मेर्स्क (Maersk) ने बड़ा फैसला लिया है। कंपनी ने 21 मार्च तक कई खाड़ी देशों के लिए सभी कार्गो बुकिंग अस्थायी रूप से सस्पेंड करने का ऐलान किया है। कंपनी ने 9 मार्च 2026 को जारी अपने कस्टमर एडवाइजरी में यह जानकारी दी।

किन देशों पर असर

Maersk के अनुसार यूएई, ओमान, इराक, कुवैत, जॉर्डन, कतर, बहरीन और सऊदी अरब से आने-जाने वाले कार्गो की बुकिंग फिलहाल रोक दी गई है। यह फैसला मिडिल ईस्ट में तेजी से बदलते सुरक्षा हालात को देखते हुए लिया गया है।

किन कार्गो पर असर

Reefer (रेफ्रिजरेटेड कार्गो): यूएई, ओमान, इराक, कुवैत, जॉर्डन, कतर, बहरीन और सऊदी अरब के लिए सभी बुकिंग सस्पेंड।

DG (डेंजरस गुड्स): इन देशों के लिए बुकिंग बंद, वहीं कुछ विशेष UN नंबर के तहत इज़राइल के लिए भी रोक लागू।

OOG / In-gauge कार्गो: इन देशों के लिए बुकिंग अस्थायी रूप से रोक दी गई है।

Dry Cargo: यूएई, इराक, कुवैत, कतर, सऊदी अरब (दमाम और अल जुबैल), ओमान (सोहार) और बहरीन के लिए बुकिंग सस्पेंड।

सप्लाई चेन पर बड़ा असर

बुकिंग रुकने से वैश्विक सप्लाई चेन पर दबाव बढ़ने की आशंका है। कई उद्योग कच्चे माल और पार्ट्स के लिए इन शिपमेंट्स पर निर्भर हैं। ऐसे में अगर जल्द सप्लाई बहाल नहीं हुई तो कई कंपनियों के पास इन्वेंट्री खत्म होने का खतरा पैदा हो सकता है।

PunjabKesari

प्लांट्स बंद होने की आशंका

इंडस्ट्री सूत्रों के मुताबिक, अगर शिपमेंट में देरी लंबी चली तो कई मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स को अस्थायी रूप से उत्पादन बंद करना पड़ सकता है, क्योंकि उनके पास सीमित स्टॉक बचा है।

सुरक्षा के मद्देनजर फैसला

Maersk ने कहा है कि यह कदम कर्मचारियों की सुरक्षा, कार्गो की सुरक्षा और नेटवर्क की स्थिरता बनाए रखने के लिए उठाया गया है। कंपनी हालात पर लगातार नजर रख रही है और स्थिति के अनुसार आगे के फैसले लिए जाएंगे।

कुछ शिपमेंट को मिलेगी प्राथमिकता

कंपनी ने कहा कि जरूरी खाद्य सामग्री, दवाइयां और जल्दी खराब होने वाले सामान की शिपमेंट को विशेष प्राथमिकता देने की कोशिश की जाएगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!