Gold-Silver Rate March 10: सोने-चांदी में जोरदार उछाल, जानें 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड रेट

Edited By Updated: 10 Mar, 2026 10:25 AM

gold and silver prices rise sharply know the 22 carat and 24 carat gold rates

सोने और चांदी की कीमतों में आज जोरदार तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर चांदी की कीमत 11,000 रुपए से ज्यादा उछल गई, जबकि सोना भी करीब 1,711 रुपए महंगा हो गया।

बिजनेस डेस्कः सोने और चांदी की कीमतों में आज जोरदार तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर चांदी की कीमत 11,000 रुपए से ज्यादा उछल गई, जबकि सोना भी करीब 1,711 रुपए महंगा हो गया।

एमसीएक्स पर 5 मई डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,67,160 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी। आज यह 2,71,000 रुपए पर खुली और शुरुआती कारोबार में 11,179 रुपए की तेजी के साथ 2,78,339 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई। सुबह 9:48 बजे चांदी 8,765 रुपए की बढ़त के साथ 2,75,925 रुपए प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी।

सोने की कीमत में भी अच्छी तेजी दर्ज की गई। 2 अप्रैल डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,60,299 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। आज यह 1,61,743 रुपए पर खुला और शुरुआती कारोबार में 1,62,010 रुपए तक पहुंच गया। सुबह 9:50 बजे सोना 1,672 रुपए यानी 1.04% की तेजी के साथ 1,61,971 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी मजबूत हुए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि ईरान में जारी युद्ध जल्द खत्म हो सकता है। इसके साथ ही डॉलर इंडेक्स में कमजोरी देखने को मिली, जिससे कीमती धातुओं को समर्थन मिला।

स्पॉट गोल्ड 0.8% बढ़कर 5,179.52 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि अप्रैल डिलीवरी वाला यूएस गोल्ड फ्यूचर 1.7% उछलकर 5,188.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। वहीं स्पॉट सिल्वर 3% की तेजी के साथ 89.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

देश के प्रमुख शहरों में सोने के दाम

दिल्ली
22 कैरेट सोना: 1,18,672 रुपए प्रति 8 ग्राम
24 कैरेट सोना: 1,29,456 रुपए प्रति 8 ग्राम

मुंबई
22 कैरेट सोना: 1,18,552 रुपए प्रति 8 ग्राम
24 कैरेट सोना: 1,29,336 रुपए प्रति 8 ग्राम

चेन्नई
22 कैरेट सोना: 1,19,592 रुपए प्रति 8 ग्राम
24 कैरेट सोना: 1,30,464 रुपए प्रति 8 ग्राम

हैदराबाद
22 कैरेट सोना: 1,18,552 रुपए प्रति 8 ग्राम
24 कैरेट सोना: 1,29,336 रुपए प्रति 8 ग्राम
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!