सरकारी स्कूल के खाने में गिरी छिपकली, 43 बच्चे बीमार; अस्पताल में मची अफरा-तफरी

Edited By Updated: 10 Mar, 2026 09:12 PM

coimbatore school mid day meal case

तमिलनाडु के Coimbatore जिले के एक सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद बड़ी संख्या में बच्चे अचानक बीमार पड़ गए।

नेशनल डेस्क: तमिलनाडु के Coimbatore जिले के एक सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद बड़ी संख्या में बच्चे अचानक बीमार पड़ गए। बताया जा रहा है कि कुल 43 छात्र-छात्राएं—जिनमें 30 लड़के और 13 लड़कियां शामिल हैं—खाना खाने के कुछ ही देर बाद उल्टी, चक्कर और घबराहट जैसी शिकायत करने लगे। स्थिति को देखते हुए स्कूल प्रशासन ने तुरंत सभी बच्चों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

खाने में छिपकली गिरने का संदेह

जानकारी के मुताबिक भोजन दूषित होने की वजह खाने में छिपकली गिरना हो सकती है। Coimbatore City Municipal Corporation के आयुक्त M. Sivaguru Prabhakaran ने बताया कि शुरुआती जानकारी में भोजन के दूषित होने की आशंका जताई गई है। खाना खाने के तुरंत बाद बच्चों में फूड पॉइजनिंग जैसे लक्षण दिखाई दिए, जिसके बाद स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

डॉक्टरों की टीम कर रही निगरानी

अस्पताल में भर्ती बच्चों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखे हुए है। पांच डॉक्टरों की टीम इलाज में लगी है,सभी बच्चों को मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। देर शाम तक निगरानी जारी रहने की संभावना है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों को जरूरी दवाएं दी जा रही हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

किचन की होगी जांच

घटना के बाद प्रशासन ने स्कूल के किचन की जांच कराने का निर्णय लिया है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी स्कूलों में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए जल्द ही दिशा-निर्देश जारी किए जा सकते हैं।

अभिभावकों में नाराजगी

घटना के बाद अस्पताल के बाहर बच्चों के माता-पिता बड़ी संख्या में पहुंच गए। अभिभावक अपने बच्चों की तबीयत को लेकर चिंतित नजर आए और उन्होंने लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। यह घटना एक बार फिर स्कूलों में मिड-डे मील योजना के तहत दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता पर सवाल खड़े कर रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!