पत्नी से वीडियो कॉल पर की बाद और नहर में लगा दी छलांग, शख्स की मौत, UP के गाजियाबाद का मामला

Edited By Updated: 23 Dec, 2023 11:51 PM

arrested wife over video call and jumped into canal man died

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से वीडियो कॉल पर बात करने के बाद गंग नहर में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से वीडियो कॉल पर बात करने के बाद गंग नहर में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। मुरादनगर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) मुकेश सोलंकी ने कहा, ‘‘शुक्रवार रात गंग नहर में कूदकर जान देने वाले मृतक की पहचान नोएडा निवासी संजय गुलाटी (47) के रूप में हुई है।''

एसओ ने कहा, ‘‘यह कदम उठाने से पहले संजय ने अपने फोन से वीडियो कॉल पर अपनी पत्नी से बात की और उसे अलविदा कहा। उसने अपनी पत्नी से यह भी कहा कि वह अपनी जिंदगी से छुटकारा पाने के लिए आत्महत्या कर रहा है।'' मुरादनगर थाने पहुंची संजय की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसने पहले भी ऐसी कॉल की थी लेकिन उसने कभी पहले ऐसा कदम नहीं उठाया।

पुलिस ने नहर के पुल के पास खड़ी उसकी कार बरामद कर परिजनों को सौंप दी है। पुलिस ने शव का पता लगाने के लिए स्थानीय गोताखोरों को लगाया है। सोलंकी ने कहा, ‘‘पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण आज शाम बचाव अभियान बंद कर दिया गया है। हम कल फिर से अपने प्रयास शुरू करेंगे।''

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!