Edited By Parveen Kumar,Updated: 15 Apr, 2026 08:18 PM

आए दिन लगातार बाजार में सोना-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला रहा है। वहीं आज बुधवार को दिल्ली में गोल्ड-सिलवर के दामों ने लंबी छलांग लगाई है। अक्षय तृतीया से 3 दिन पहले चांदी 11,800 रुपये बढ़ने से ₹2.57 लाख प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।...
नेशनल डेस्क : आए दिन लगातार बाजार में सोना-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला रहा है। वहीं आज बुधवार को दिल्ली में गोल्ड-सिलवर के दामों ने लंबी छलांग लगाई है। अक्षय तृतीया से 3 दिन पहले चांदी 11,800 रुपये बढ़ने से ₹2.57 लाख प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वहीं सोना भी 3,000 रुपये महंगा होकर ₹1.58 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। वहीं अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक 3,000 रुपये महंगा होकर ₹1.58 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया।
क्यों बढ़ रहे दाम
श्रृंगार हाउस ऑफ मंगलसूत्र लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी चेतन थड़ेश्वर का कहना है कि इन दिनों अक्सर सोने के दाम बढ़ जाते हैं, क्योंकि अक्षय तृतीया के मौके पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है और इस दिन काफी लोग सोना खरदीते भी है। इस बार अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को आ रही है। बता दें कि पिछले 12 सालों से अब तक हर बार सोने के दामों में बदलाव देखने को मिला है। खासकर 2020 के बाद से सोने ने जबरदस्त रिटर्न दिए है। थड़ेश्वर का कहना है कि दिनों बाजार में डिजाइनर ज्वैलरी की मांग बढ़ रही है।
बन सकते है नए रिकॉर्ड
2026 की शुरुआत में सोना रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गया था, लेकिन उसके बाद थोड़ी गिरावट देखने को मिली। यह गिरावट मुख्य रूप से मुनाफावसूली और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बदलाव के कारण आई। अब सवाल यह है कि क्या अक्षय तृतीया तक फिर से तेजी आएगी? जानकारों का मानना है कि अगर वैश्विक हालात ऐसे ही बने रहे और मांग बढ़ी, तो कीमतें फिर से ऊपर की ओर जा सकती हैं। आम निवेशकों के लिए सोना अभी भी एक सुरक्षित विकल्प माना जा रहा है।