गाजियाबाद में बेकाबू ट्रेवलर ने थार और बाइक सवार को रौंदा, 3 लोगों की मौत, मंजर देख कांप गई रूह

Edited By Updated: 17 Apr, 2026 09:40 AM

ghaziabad uncontrolled traveller rams into thar and bike rider 3 killed

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर आज सुबह एक दर्दनाक हादसे से दहल गई। विजय नगर इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रेवलर ने सड़क किनारे खड़े थार सवारों और एक बाइक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि तीन लोगों की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया...

Delhi-Meerut Expressway Accident : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर आज सुबह एक दर्दनाक हादसे से दहल गई। विजय नगर इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रेवलर ने सड़क किनारे खड़े थार सवारों और एक बाइक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि तीन लोगों की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच की जा रही है।

जानकारी के लिए बता दें कि हादसा सुबह करीब 6:30 बजे हुआ। एक ट्रेवलर दिल्ली से मेरठ की ओर तेज रफ्तार में जा रही थी। विजय नगर में IPEM कॉलेज के एग्जिट प्वाइंट के पास एक थार गाड़ी खड़ी थी। थार सवार दो युवक नीचे उतरकर एक बाइक सवार से किसी बात पर चर्चा कर रहे थे। तभी पीछे से आ रही बेकाबू ट्रेवलर ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया और उनकी मौत हो गई। 

दो की मौके पर मौत, तीसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम

टक्कर इतनी भीषण थी कि थार और बाइक के परखच्चे उड़ गए। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसके बाद तुरंत घायल को अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। 

 

चालक को हिरासत में

गाजियाबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रेवलर के चालक को हिरासत में ले लिया है और वाहन को जब्त कर लिया गया है। फिलहाल मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या ड्राइवर को झपकी आई थी या यह ओवरस्पीडिंग का मामला है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!