Edited By ,Updated: 01 Feb, 2015 04:51 AM
आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह के साथ चर्चा के लिए तैयार हैं
नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह के साथ चर्चा के लिए तैयार हैं बशर्ते उन्हें दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए किरण बेदी की जगह पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया जाए।
गौरतलब है कि केजरीवाल ने किरण को सार्वजनिक मंच पर खुली बहस की चुनौती दी थी। किरण ने उनकी चुनौती स्वीकार कर ली थी लेकिन कहा था कि वह उनसे विधानसभा में बहस करेंगी, चुनाव प्रचार के दौरान नहीं। वहीं केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा के लिए 7 फरवरी को होने वाले मतदान के दौरान इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ई.वी.एम.) में गड़बड़ी की आशंका व्यक्त करते हुए इसे रोकने की मांग की है।