क्या आप जानते हैं अरविंद-सुनीता केजरीवाल की प्रेम कहानी?

Edited By ,Updated: 10 Feb, 2015 11:48 AM

article

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का जीवन भले ही एक खुली किताब की तरह है लेकिन उनकी शादी के बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे।

नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का जीवन भले ही एक खुली किताब की तरह है लेकिन उनकी शादी के बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे। 

 
केजरीवाल की मां का कहना है कि उन्हें एक दिन अपने बेटे का फोन आया। केजरीवाल ने फोन पर कहा वह अपनी पसंद की लड़की के साथ शादी करना चाहते हैं। जब केजरीवाल  सुनीता के घरवालों से मिलने गए तो उनके परिवार ने तुरंत ही दोनों की शादी के लिए हां कर दी। 
 
बताते हैं कि भारतीय राजस्व सेवा की परीक्षा पास करने के बाद अरविंद और सुनीता नागपुर स्थित राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में पहली बार मिले। अरविंद के साहस और सटीकता ने सुनीता को प्रभावित किया। नवम्बर 1994 में आईआरएस के प्रशिक्षण के दौरान दोनों की शादी हो गई। 1995 में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद दोनों दिल्ली चले गए और वहीं बस गए। शादी के एक साल बाद हर्षिता के रूप में बेटी का जन्म हुआ। 2001 में उनके घर में बेटे का जन्म हुआ, इसका नाम पुलकित रखा गया। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!