Pics: ‘अंडरवर्ल्ड डॉन’ के बेटे की लव स्टोरी, शादी में बड़ी हस्तियों को!

Edited By Updated: 06 May, 2015 10:41 AM

article

मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स स्थित मेन इनक्लोजर टर्फ क्लब में 9 मई को अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली के बेटे महेश की शादी होने वाली है।

मुंबई: मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स स्थित मेन इनक्लोजर टर्फ क्लब में 9 मई को अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली के बेटे महेश की शादी होने वाली है। सूत्रों की मानें तो अरुण गवली के बेटे महेश और कृतिका अहीर की शादी में कई हाई-प्रोफाइल हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। बेटे की शादी में शामिल होने के लिए जेल में बंद गवली को कोर्ट से 15 दिन की पैरोल मिली है। 

कैसे हुआ प्यार
27 साल के महेश और कृतिका को पहली ही नजर में ही एक दूसरे से प्यार हो गया था। गवली के इकलौते बेटे महेश (27) रियल स्टेट का बिजऩेस करते हैं। महेश और कृतिका के बीच प्यार की शुरुआत नागपुर से हुई। महेश नागपुर में एक शादी समारोह में शरीक होने आए थे, तब उन्होंने पहली बार कृतिका को देखा था। कृतिका पेशे से प्रोफेशनल भरतनाट्यम डांसर हैं। कृतिका फिलहाल नागपुर के डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर कॉलेज में सेकंड ईयर कॉमर्स की स्टूडेंट हैं।

यहां हुई थी शादी फिक्स
दोनों परिवारों की सहमति हुई तो शादी की डेट भी फिक्स हो गई, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि शादी की तारीख किसी रेस्टोरेंट या होटल के रूम में नहीं बल्कि जेल की चार दिवारी में फिक्स हुई, क्यूंकि अरुण गवली एक मर्डर केस में जेल में बंद हैं। सूत्रों के अनुसार, कृतिका के माता-पिता जेल में गवली से मिलने गए और वहीं नागपुर जेल में उनकी शादी तय हुई। 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!