पिता की खाकी, बेटे की 'रंगबाजी': चौकीदार के बेटे ने वर्दी पहनकर बनाई रील, अब दर्ज हुई FIR

Edited By Updated: 29 Apr, 2026 10:46 PM

watchman s son made a reel wearing uniform fir registered

रील बनाने का जुनून युवाओं पर इस कदर हावी है कि वे अब कानून के साथ खिलवाड़ करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। ताजा मामला बिहार के वैशाली जिले के सहदेई बुजुर्ग थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक चौकीदार के बेटे ने अपने पिता की पुलिस वर्दी पहनकर न...

नेशनल डेस्क: रील बनाने का जुनून युवाओं पर इस कदर हावी है कि वे अब कानून के साथ खिलवाड़ करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। ताजा मामला बिहार के वैशाली जिले के सहदेई बुजुर्ग थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक चौकीदार के बेटे ने अपने पिता की पुलिस वर्दी पहनकर न केवल ड्यूटी की, बल्कि 'रंगबाजी' दिखाते हुए रील भी बनाई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

भोजपुरी गानों पर वर्दी में ठुमके
जानकारी के अनुसार, सहदेई थाने में तैनात चौकीदार विपिन पासवान का बेटा रौशन कुमार अपने पिता की खाकी वर्दी पहनकर अक्सर सोशल मीडिया के लिए रील बनाता था। वायरल वीडियो में युवक वर्दी पहनकर भोजपुरी गानों पर एक्टिंग करता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि रौशन कुमार कई बार अपने पिता की जगह पुलिस ड्यूटी और गश्ती पर भी चला जाता था।

खाकी की गरिमा पर सवाल
सोशल मीडिया पर युवक की इस हरकत ने पुलिस की कार्यशैली और वर्दी की गरिमा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि कानून के रखवालों की छवि इस तरह के दिखावे से प्रभावित होती है। गौरतलब है कि हाल ही में बिहार पुलिस मुख्यालय ने रील बनाने वाले करीब 50 पुलिसकर्मियों की सूची जारी कर उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद चौकीदार के बेटे की इस हरकत ने प्रशासन की सतर्कता पर सवालिया निशान लगा दिया है।

वैशाली एसपी ने लिया कड़ा एक्शन
मामले को गंभीरता से लेते हुए वैशाली के SP विक्रम सिहाग ने वीडियो की जांच कराई, जिसमें प्रथम दृष्टया मामला सही पाया गया। पुलिस वर्दी का दुरुपयोग करने और सोशल मीडिया पर रील बनाने के आरोप में रौशन कुमार के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। एसपी ने स्पष्ट किया है कि युवक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!