Edited By ,Updated: 03 Jul, 2015 04:25 PM
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक लड़की ने लव मैरिज करने के 15 दिन बाद ही जहर पीकर जान दे दी। मायका पक्ष का आरोप है कि दीपिका को हाथ-पैर बांधकर जहर पिलाया गया है
खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक लड़की ने लव मैरिज करने के 15 दिन बाद ही जहर पीकर जान दे दी। मायका पक्ष का आरोप है कि दीपिका को हाथ-पैर बांधकर जहर पिलाया गया है। उन्होंने कहा कि काफी दिन से दीपिका को तंग किया जा रहा था। घटना के बाद पोस्टमॉर्टम रूम के बाहर ही ससुराल व मायका पक्ष के लोगों में बहस हो गई।
ससुराल पक्ष ने बताया कि जहरीली दवा पीने के बाद दीपिका ने घर का दरवाजा बंद कर लिया था। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो शक हुआ। जब दरवाजा तोड़ को अंदर देखा तो दीपिका जहरीली दवा पीकर बेहोश पड़ी थी। जिसके बाद परिजन दीपिका को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दीपिका के परिजनों ने इस घटना के लिए पति रवि, सास रमतीबाई सहित अन्य लोगों को दोषी ठहराया। पुलिस अब केस दर्ज कर मामलें की जांच कर रही है।