‘द कश्मीर फाइल्स‘ पर बयान देकर बुरे फंसे दिल्ली CM, ‘रोड़ शो' के दौरान लोगों ने कहा- ‘केजरीवाल Go Back'

Edited By Anu Malhotra,Updated: 06 Apr, 2022 05:27 PM

arvind kejariwal mandi road show himachal pradesh aam aadmi party rally

म आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स'' पर बयान को लेकर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने हिमाचल प्रदेश के मंडी में उनके और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के रोड शो से पहले ‘‘केजरीवाल गो बैक‘‘ के नारे लगाए।

नेशनल डेस्क: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स' पर बयान को लेकर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने हिमाचल प्रदेश के मंडी में उनके और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के रोड शो से पहले ‘‘केजरीवाल गो बैक‘‘ के नारे लगाए। 
 

कार्यकर्ताओं ने कांगनी हेलीपोटर् पर नारेबाजी की। कार्यकर्ता पुलिस से भी उलझे जिसके बाद पुलिस ने 25 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। प्रांत महामंत्री कमल गौतम और देवसेना के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र राजपूत ने कहा कि ‘द कश्मीर फाइल्स‘ को लेकर दिये बयान पर जब तक केजरीवाल माफी नहीं मांगते, उनका हिमाचल प्रदेश में कोई कार्यक्रम नहीं होने दिया जाएगा।        
 

उधर, आप कार्यकर्ताओं की तरफ से मंडी में जगह-जगह पोस्टर और होडिर्ंग्स लगाए हैं। प्रवेश द्वारों पर ‘हिमाचल मांगे केजरीवाल' लिखे बड़े-बड़े होडिर्ंग्स लगाए हुए हैं। पिछले महीने पंजाब विधानसभा चुनावों में जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी पड़ोसी राज्यों हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में अपने जनाधार का विस्तार करने की दिशा में सक्रिय हो गई है। यह ‘रोड़ शो' इसी की एक कड़ी है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!