Edited By Radhika,Updated: 29 Apr, 2024 04:43 PM
चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालुओं को अब धाम और मंदिरों में दर्शन के लिए घंटों लंबी कतार में नहीं लगना पड़ेगा। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में टोकन स्लॉट सिस्टम के जरिए एक घंटे में दर्शन हो जाएंगे।
नेशनल डेस्क: चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालुओं को अब धाम और मंदिरों में दर्शन के लिए घंटों लंबी कतार में नहीं लगना पड़ेगा। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में टोकन स्लॉट सिस्टम के जरिए एक घंटे में दर्शन हो जाएंगे। राज्य के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि सरकार इस साल टोकन स्लॉट सिस्टम को ज्यादा प्रभावी ढंग से लागू करेगी। श्रद्धालुओं का समूह बनाकर निर्धारित समय दिया जाएगा। श्रद्धालुओं को दर्शन का वक्त पता होने से वे अपने समय का सदुपयोग कर सकेंगे।
नए रिकॉर्ड के आसार-
महाराज के मुताबिक अब तक 15 लाख से ज्यादा श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। इस साल यह संख्या नया रिकॉर्ड बनाएगी। पिछले साल 56.31 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा की थी।