विवादित क्षेत्र पर चीन के साथ समझौते को तैयार आसियान देश

Edited By Updated: 04 Feb, 2023 04:57 PM

asean vows to conclude pact with china on disputed territory

दक्षिण-पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के विदेश मंत्रियों ने शनिवार को इंडोनेशिया की राजधानी में अपनी वार्षिक बैठक में विवादित दक्षिण चीन सागर में संघर्ष...

इंटरनेशनल डेस्कः दक्षिण-पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के विदेश मंत्रियों ने शनिवार को इंडोनेशिया की राजधानी में अपनी वार्षिक बैठक में विवादित दक्षिण चीन सागर में संघर्ष को रोकने के उद्देश्य से प्रस्तावित समझौते पर चीन के साथ बातचीत को अंतिम रूप देने का संकल्प लिया। दो दिवसीय बैठक के अंतिम सत्र में, दक्षिण-पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के संगठन (आसियान) के मंत्रियों ने संगठन के नेताओं और म्यांमा के सैन्य नेता वरिष्ठ जनरल मिन आंग हलिंग के बीच 2021 में हुए पांच-चरणीय समझौते को लागू करने के लिए अपने दृष्टिकोण में एकजुट होने पर भी सहमति व्यक्त की।

 

यह समझौता म्यांमा में खराब होती स्थिति को सुधारने पर केंद्रित है। चीन और आसियान देश दक्षिण चीन सागर में विवादित जल क्षेत्र में संघर्ष को रोकने के उद्देश्य से क्षेत्रीय नियमों के लिए एक‘‘आचार संहिता'' को लेकर जब-तब वार्ता करते रहे हैं। संगठन के इस साल के अध्यक्ष इंडोनेशिया के विदेश मंत्री रेटनो मार्सुडी ने कहा कि उनका देश प्रस्तावित समझौते पर बातचीत के और चरणों की मेजबानी करने के लिए तैयार है, जिनमें से पहला मार्च में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आसियान के सदस्य "जितनी जल्दी हो सके" चर्चा समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!