चीन से जुड़े सोने की तस्करी के रैकेट का भंडाफोड़: मुंबई DRI ने पकड़ा 1.10 करोड़ का सोना

Edited By Updated: 08 Sep, 2026 09:02 AM

mumbai dri seizes gold worth 1 10 crore

डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की मुंबई जोनल यूनिट ने सोने की तस्करी करने वाले एक बड़े अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के तार सीधे चीन से जुड़े हुए हैं। कार्रवाई के दौरान DRI अधिकारियों ने 1.10 करोड़ रुपये मूल्य का...

मुंबई : डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की मुंबई जोनल यूनिट ने सोने की तस्करी करने वाले एक बड़े अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के तार सीधे चीन से जुड़े हुए हैं। कार्रवाई के दौरान DRI अधिकारियों ने 1.10 करोड़ रुपये मूल्य का 691.870 ग्राम 24-कैरेट सोना जब्त किया है।

तस्करों ने इस सोने को मुंबई के एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स में हांगकांग से आई एक कमर्शियल खेप के भीतर बेहद शातिराना तरीके से छिपा रखा था। DRI के अनुसार सोना एक ट्रेडमिल मोटर के अंदर छिपाकर रखा गया था और इसे मुंबई के एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स में हांगकांग से आयात की गई एक खेप से बरामद किया गया।

एजेंसी के मुताबिक कस्टम्स एक्ट 1962 के प्रावधानों के तहत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनमें एक चीनी नागरिक और आयात करने वाली फर्म का प्रबंधन करने वाला एक व्यक्ति शामिल है। जब्ती के बाद DRI की टीमों ने जांच के हिस्से के तौर पर मुंबई, चेन्नई, तिरुवल्लुर और चेंगलपट्टू में कई जगहों पर तलाशी ली। जांच से पता चला कि चीनी नागरिकों ने अपने भारतीय साथियों के साथ मिलकर वैध कमर्शियल आयात के ज़रिए सोने की तस्करी करने का एक तरीका (मॉडस ऑपरेंडी) तैयार किया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!