अटल सेतु पर कार रोकी और समुद्र में लगा दी छलांग...बैंक कर्मचारी ने की आत्महत्या

Edited By Updated: 05 Sep, 2024 02:13 AM

bank employee committed suicide by jumping from atal setu

महाराष्ट्र के मुंबई में 35 वर्षीय एक बैंक कर्मी ने ट्रांस-हार्बर अटल सेतु से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान पुणे निवासी एलेक्स रेगी के रूप में हुई है। वह एक राष्ट्रीयकृत बैंक में...

मुंबईः महाराष्ट्र के मुंबई में 35 वर्षीय एक बैंक कर्मी ने ट्रांस-हार्बर अटल सेतु से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान पुणे निवासी एलेक्स रेगी के रूप में हुई है। वह एक राष्ट्रीयकृत बैंक में काम करते थे। उसने बताया कि रेगी ने सोमवार को पुल पर अपनी कार रोकी और समुद्र में छलांग लगा दी। 

न्हावा-शेवा के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। बाद में रेगी का शव बरामद किया गया। अधिकारी ने बताया कि रेगी के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह काम के दबाव में थे, लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!