Nasal Vaccine: गणतंत्र दिवस पर देश की पहली नेजल वैक्सीन 'इनकोवैक' लांच,इतनी है कीमत

Edited By Updated: 26 Jan, 2023 04:34 PM

bharat biotech nasal covid vaccine incovac

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने भारत बायोटेक के नेजल कोविड टीके इनकोवैक को आज 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर लांच किया। भारत बायोटेक द्वारा देश में ही विकसित पहले इंट्रानेसल कोविड-19 टीके ‘इनकोवैक'...

भोपाल: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत बायोटेक के नेजल कोविड टीके ‘इनकोवैक' को लांच किया। नाक के जरिये दिये जा सकने वाले दुनिया के पहले भारत निर्मित टीके को यहां मांडविया के आवास पर लांच किया गया। नेजल टीके ‘बीबीवी154' को हीट्रोलोगस बूस्टर खुराक के रूप में वयस्कों में सीमित उपयोग के लिए नवंबर में भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) की मंजूरी मिली थी।

भारत बायोटेक के पहले जारी एक बयान के अनुसार ‘इनकोवैक' की कीमत निजी क्षेत्र के लिए 800 रुपये और भारत सरकार तथा राज्य सरकारों को आपूर्ति के लिए 325 रुपये है। हीट्रोलोगस बूस्टर खुराक में प्राथमिक खुराक से अलग बूस्टर खुराक दी जा सकती है। हैदराबाद से संचालित कंपनी ने एक बयान में कहा था कि तीन चरणों में क्लीनिकल परीक्षणों में इस टीके के सफल परिणाम आये।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!